फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बैठक में गैर हाजिर रहने पर छह कार्मिकों से स्पष्टीकरण

बैठक में गैर हाजिर रहने पर छह कार्मिकों से स्पष्टीकरण

Fri, 26 Apr 2019 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
बैठक में गैर हाजिर रहने पर छह कार्मिकों से स्पष्टीकरण
छह मतदान कार्मिकों से स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन

ललितपुर। तहसील सभाकक्ष में आयोजित मतदाता पर्ची वितरण संबंधी बैठक में प्रतिभाग नहीं करना छह कार्मिकों को महंगा पड़ गया है। एसडीएम सदर ने बैठक से नदारद सभी कार्मिकों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। मतदान की तारीख नजदीक आते ही निर्वाचन के कार्य ने गति पकड़ ली है। इसके बाद भी कई कर्मचारी उदासीन बने हुए हैं। तहसील सभाकक्ष में मतदाता पर्ची वितरण संबंधी बैठक आहूत की गई थी, जिसमें सूचना के बाद भी कई कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इस कारण समीक्षा नहीं की जा सकी। एसडीएम सदर गजल भारद्वाज ने इसे गंभीरता से लते हुए सभी गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसमें एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने शुक्रवार को सुबह 9 बजे कार्यालय में प्रगति रिर्पोट सहित उपस्थित होने को कहा है। जो कर्मचारी गैरहाजिर रहे हैं उनमें राघवेंद्र कुमार शर्मा सहायक विकास अधिकारी, अरुण कुमार अवर अभियंता, पंकज कुमार जैन एबीआरसी जखौरा, सूर्य लाल एफएसओ, सुरेंद्र कुमार एफएसओ, आशाराम अवर अभियंता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed