फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   साबरमती 13 घंटा, कुशीनगर, पातालकोट चार-चार घंटा लेट

साबरमती 13 घंटा, कुशीनगर, पातालकोट चार-चार घंटा लेट

Mon, 24 Dec 2018 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
साबरमती 13 घंटा, कुशीनगर, पातालकोट चार-चार घंटा लेट
साबरमती 13 घंटा, कुशीनगर और पातालकोट चार-चार घंटा लेट
विज्ञापन

शताब्दी सवा घंटा लेट, अप रूट की सचखंड, श्रीधाम, उत्कल एक्सप्रेस रद्द
डाउन रूट की श्रीधाम, उत्कल, हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन भी रहीं रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। घना कोहरा होने और कई जंक्शनों पर रूट परिवर्तन होने के कारण ललितपुर ठहरने वालीं कई अप रूट की आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों लेट रहीं तो वहीं अप और डाउन रूट की भी आधा दर्जन ट्रेनों को रद कर दिया गया। लखनऊ रूट से आने वाली साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन करीब 13 घंटे से अधिक लेट रही, तो कुशीनगर के साथ पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन भी चार-चार घंटा लेट रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन भी सवा घंटे तक लेट रही।

घना कोहरा होने के कारण रेलवे द्वारा पहले से ही कई ट्रेनों के रद्दीकरण की घोषणा कर दी गई है। जबकि कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन कर दिए हैं। अब दिसंबर माह बीतते-बीतते सर्दी भी अपने चरम पर पहुंचने लगी है और कोहरा भी दिन प्रतिदिन लगाकर घना होता जा रहा है। इसमें रात्रि में चलने वाली अधिकांश ट्रेनें कई घंटे लेट होने लगी हैं। रविवार को भोपाल, सागर की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों की स्थिति भी यही रहीं। रविवार को दिल्ली की ओर से आने वालीं 12920 मालवाड एक्सप्रेस ट्रेन 3.01 घंटा, 12184 भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1.51 घंटा, 11058 पठानकोट एक्सप्रेस 1.18 घंटा, शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 1.08 घंटा, पंजाबमेल एक्सप्रेस 1.03 घंटा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 1.06 घंटा, पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन 1.50 घंटा और हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन 3.27 घंटा लेट रहीं। वहीं लखनऊ की ओर से आने वाली साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन 13.17 घंटा और कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन 4.01 घंटा तक लेट रहीं। जबकि अप रुट की सचखंड एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस और बीना-झांसी पैसेंजर ट्रेन रद रहीं। इसी प्रकार डाउन रुट की शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 1.10 घंटा और पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन 4.33 घंटा लेट रहीं और डाउन रुट की ही श्रीधाम एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन भी रद्द रहीं। इससे कई रेल यात्रियों को जानकारी के अभाव में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। हालांकि रेलवे द्वारा विभिन्न प्रकार से रेल यात्रियों को रूट चार्ट एवं समय सारणी देखकर ही ट्रेन में यात्रा करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed