फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बीना शटल रद्द होने से यात्री, विद्यार्थी रहे परेशान

बीना शटल रद्द होने से यात्री, विद्यार्थी रहे परेशान

Sun, 07 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बीना शटल रद्द होने से यात्री, विद्यार्थी रहे परेशान
बीना शटल रद्द होने से यात्री, विद्यार्थी परेशान
विज्ञापन

रेलवे ने नहीं की अन्य ट्रेनों की वैकल्पिक व्यवस्था
भारतीय किसान संघ ने भेजा डीआरएम को ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। भारतीय किसान संघ जखौरा ने डीआरएम को एक ज्ञापन भेजकर बताया कि गत माह एक सप्ताह तक और इसके बाद गत रोज छह अक्टूबर को फिर से दो दिन के लिए झांसी-बीना शटल रद होने से स्थानीय यात्री और विद्यार्थियों को भारी परेशानी हुई है। उन्होंने शटल के रद होने के दौरान साबरमती एक्सप्रेस को पैसेंजर बनाकर चलाने की मांग की है।

भारतीय किसान संघ जखौरा के ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशोर कौशिक ने मंडल रेल प्रबंधक को भेजे ज्ञापन में बताया गया कि गत माह 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक झांसी-बीना शटल रद रहीं। इसके बाद छह अक्टूबर को फिर से दो दिन के लिए रेलवे ने बिना किसी सूचना के उक्त ट्रेन रद कर दी। इस वजह से छोटी-छोटी स्टेशनों पर मुसाफिरों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मजदूर आदमी ललितपुर शहर पहुुंचकर अपना जीवन यापन के लिए मजदूरी व अन्य कार्य करते हैं। उन्हें स्टेशनों पर वापस अपने ग्रामीण क्षेत्रों में भी लौटना होता है। वहीं, आईटीआई के विद्यार्थियों का परीक्षा कार्यक्रम चल रहा है। इससे परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों को दोबारा ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए यदि ट्रेन रद की जाएं तो अन्य एक्सप्रेस ट्रेन साबरमती एक्सप्रेस को यहां पैसेंजर बनाकर चलाया जाए। ब्लॉक अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस ट्रेन सेवा बाधित होने के चलते उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए जखौरा रेलवे स्टेशन पर शिकायत पुस्तिका मांगी, तो उन्हें शिकायत पुस्तिका देने से इंकार कर दिया, जबकि शिकायत करना जनता का हक है। उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक से आज रविवार से ही साबरमती एक्सप्रेस को पैसेंजर बनाकर चलाने और अन्य शिकायत पर ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एक ज्ञापन क्षेत्रीय सांसद व सफाई और पेयजल मंत्री उमा भारती को भी भेजकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed