फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शहर में मनमाने तरीके से हटाए गए होर्डिग्स

शहर में मनमाने तरीके से हटाए गए होर्डिग्स

Wed, 15 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
शहर में मनमाने तरीके से हटाए गए होर्डिग्स
कहीं से हटाए, तो कहीं छोड़ दिए होर्डिंग्स
विज्ञापन

ललितपुर। शहर मेें जहां-तहां लगे अवैध होर्डिंग्स को हटाने में मनमानी की जा रही है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के पास से तो होर्डिंग्स हटा दिए गए हैं, लेकिन सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के पीछे अब भी होर्डिंग लगा है। इससे नगर पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

शहर के विभिन्न स्थानों में लगे अवैध होर्डिंग्स की समस्या किसी से छिपी नहीं है। नगर पालिका परिषद इस पर ठीक से ध्यान नहीं दे रही है। इसका ताजा उदाहरण सरदार बल्लभ भाई पटेल के पीछे लगा होर्डिंग है। इस तरह के कई होर्डिंग शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे हैं। बीते दिनों सेन समाज ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के आसपास होर्डिंग्स लगे होने की शिकायत की थी। इस पर पालिका ने कार्रवाई करते हुए सामने के होर्डिंग हटा दिए हैं, लेकिन सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के पीछे लगे होर्डिंग पर किसी का ध्यान नहीं गया। इससे पहले स्टेशन रोड पर बने डिवाइडर के पोल से फ्लैक्स हटाए गए थे। अब एक बार फिर विद्युत पोलों पर विज्ञापन के फ्लैक्स नजर आने लगे हैं। तुवन मंदिर के मुख्य द्वार भी विज्ञापन स्थल बन गया है। इसकी चारदीवारी से सटे कई होर्डिंग्स लगे हैं, जिन्हें हटाने के लिए अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


शहर में महापुरूषों की प्रतिमाओं के पास लगे हुए होर्डिग्स हटवा दिए गए हैं। होर्डिग्स की वजह से कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा दूर से नजर नहीं आती थी। वहां स्ट्रक्चर हटवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका

मामला ठंडे बस्ते में
शहर में अवैध होर्डिंग्स के चिह्नींकरण का खेल लंबे समय से चल रहा है। बीते महीनों में पालिकाध्यक्ष रजनी साहू ने अवैध होर्डिग्स चिह्नित करा लिए थे और उन्होंने संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी कराने की बात कही थी। इसके बाद पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार अवैध होर्डिग्स के चिह्नींकरण की बात कह रहे हैं। इससे अवैध होर्डिंग्स के मामले का स्थाई समाधान निकलता दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed