फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सदनशाह क्षेत्र में पीने के लायक नहीं रहा हैंडपंप का पानी

सदनशाह क्षेत्र में पीने के लायक नहीं रहा हैंडपंप का पानी

Sun, 08 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
सदनशाह क्षेत्र में पीने के लायक नहीं रहा हैंडपंप का पानी
सदनशाह क्षेत्र में पीने के लायक नहीं रहा पानी
विज्ञापन

सभासद ने जांच के लिए हैंडपंप से भरवाया सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
वार्ड नंबर 11 सिविल लाइन तृतीय में सदनशाह क्षेत्र की भूमि के पानी में खारापन आ गया है। कई हैंडपंपों से तो दूषित और बदबूदार पानी निकल रहा है। स्थानीय सभासद ने पहल करते हुए विभागीय कर्मियों से वार्ड के विभिन्न हैंडपंपों के पानी का सैंपल भरवाया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे स्थानीय लोगों के लिए पीने के पानी का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है।
शहर का सिविल लाइन क्षेत्र अन्य वार्डों के मुकाबले ज्यादा विकसित होता है। लेकिन ललितपुर में ठीक इसके विपरीत है। यहां के सिविल लाइन क्षेत्र तृतीय में सबसे ज्यादा समस्याएं हैं। विशेषकर सदनशाह क्षेत्र के वाशिंदों का बुरा हाल है। करीब एक हजार मतदाताओं के बीच में अधूरी पाइप लाइन बिछी हुई है। इसके कारण यहां के अधिकतर परिवार सार्वजनिक हैंडपंप और निजी बोरों पर निर्भर हैं। जब से यहां के भूगर्भ जल में खारापन आया है, तब से पेयजल की दोबारा समस्या खड़ी हो गई है। इस क्षेत्र में जो प्राचीन जलस्रोत हैं, उनका रखरखाव नहीं किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोग उसके पानी का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। अन्य कोई जलस्रोत के अभाव में मजबूरन लोगों को हैंडपंपों से निकल रहे दूषित पानी पीना पड़ रहा है। इससे लोगों में पेट की बीमारी होने लगी हैं। बीते माह स्थानीय सभासद नाजिया रजा ने समस्या समाधान के लिए विभागीय कर्मियों ने तीन हैंडपंपों के पानी का सैंपल कराया। इसकी रिपोर्ट न तो आज तक सभासद को दी गई और न ही दूषित पानी को पीने का लायक बनाया गया। इस स्थिति में स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति रोष पनप रहा है।
विज्ञापन


फोटो 2
कैप्सन-कदीर खां
बाबा सदनशाह की दरगाह के ठीक सामने लगे हैंडपंप का पानी पीने लायक नहीं है। जिस कारण इस पानी का इस्तेमाल नहाने, धोने में हो रहा है। करीब दो साल से यह समस्या बनी हुई है। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आसपास अन्य कोई साधन नहीं होने से दुकानदार पानी के लिए परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कदीर खां, दुकानदार

फोटो 3
कैप्सन-इकरार खान
काफी दूर से लाते पीने का पानी
सार्वजनिक हैंडपंप से बदबूदार पानी निकल रहा है। इससे लोग इस हैंडपंप के पानी का इस्तेमाल करने से कतराने लगे हैं। वह खुद एक गली पार कर पाइन लाइन का पानी लाते हैं, तब जाकर पूरे परिवार की प्यास बुझ पाती है। यह अब दिनचर्या में आ गया है।
इकरार खान, स्थानीय नागरिक

फोटो 4
कैप्सन- कादिर
पानी के साथ निकलती जंग
बहार गैस एजेंसी के पास लगे हैंडपंप से पानी के साथ जंग भी निकलती है। इससे आसपास लोगों को पीने के पानी की समस्या हो गई है। इसकी कई बार शिकायत कर चुके हैं। जो यहां पाइप लाइन पूर्व से बिछी हुई है, उसमें भी पानी कम आता है। किसी तरह पीने के पानी का इंतजाम हो पाता है।
कादिर, स्थानीय नागरिक

फोटो 5
कैप्सन- मुस्तफा खां
सर्वे होने के बाद नहीं बिछाई गई पाइन लाइन
सदनशाह क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का सर्वे करीब डेढ़ वर्ष पहले से कराया गया था, जिसमें एक टंकी बनाने की योजना शामिल है। न तो टंकी बनाई गई और न ही पाइप लाइन। जो पूर्व की पाइप लाइन बिछी हुई है, उसमें न के बराबर पानी आता है। जिससे मुहल्लेवासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।

मुस्तफा खां, पूर्व सभासद सिविल लाइन

दूषित पानी का भरा चुके सैंपल
सदनशाह क्षेत्र में हैंडपंपों से निकल रहे दूषित पानी की समस्या के समाधान के लिए पानी का सैंपल कराया गया है। इसकी अभी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। तहसील के पास एक हैंडपंप के रिबोर का भी प्रस्ताव किया है।
नाजिया रजा, सभासद
वार्ड नंबर 11 सिविल लाइन तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed