{"_id":"5aac187b4f1c1baf758b5d5d","slug":"161521227899-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य: महरौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य: महरौनी
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
204 के परीक्षण में 10 लोगों में मिले टीबी के लक्षण
महरौनी। ब्लाक महरौनी के अनेक गांवों में टीबी परीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान 204 का परीक्षण किया गया, जिसमें 10 लोगों में टीबी होने की पुष्टि की गई। बताते चले कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीबी परीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें ग्राम सिदवाहा, जरया, पठा, समोगर ,सिलावन, सौजना, छापछौल, मैगुआ, गुढा, भदौरा आदि गांवों में 204 टीबी की आशंका वाले ग्रामीणों का बगलगम का नमूना लेकर उसका लैब परीक्षण किया गया। इसमें 10 लोगों में टीबी के लक्षण मिले। अभियान में 24 सदस्यों की आठ टीमें गठित की गई। उन्होंने विगत 24 फरवरी से 10 मार्च तक यह अभियान चलाया गया और टीबी के लक्षण पाये जाने वाले मरीजों को शासन द्वारा निशुल्क उपचार दिया जा रहा है, जिसके साथ ही सुपरवाइजर व आशा को उनकी देखभाल करने व दवा खिलाने और उसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान में प्रदीप उपाध्याय, अमित पुरोहित, धर्मेंद्र सिंह, प्रतिपाल सिंह का विशेष सहयोग रहा ।