फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पेंशन के दर्जनों आवेदन पत्र लंबित पाए जाने पर डीएम ने जताई नाराजी

पेंशन के दर्जनों आवेदन पत्र लंबित पाए जाने पर डीएम ने जताई नाराजी

Sat, 09 Dec 2017 02:41 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
पेंशन के दर्जनों आवेदन पत्र लंबित पाए जाने पर डीएम ने जताई नाराजी
डीएम ने योजनाओं में शत-प्रतिशत आधार कार्ड की फीडिंग कराने के निर्देश दिए
विज्ञापन

ललितपुर। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में शासन द्वारा चिह्नित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के निर्धारित 61 प्रपत्रों पर नवंबर 2017 तक की प्रगति की आयोजित समीक्षा बैठक में आधार कार्ड की फीडिंग पर जोर दिया गया। इस दौरान डीएम ने विभिन्न योजनाओं में शत-प्रतिशत आधार की फीडिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विभिन्न पेंशन योजनाओं के लंबित आवेदन पत्रों की ज्यादा संख्या पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की।

सीडीओ प्रवीण कुमार लक्षकार ने 61 प्रपत्रों पर नवंबर 2017 तक की प्रगति का ब्योरा डीएम के सम्मुख रखा। इस दौरान डीएम मानवेंद्र सिंह ने सभी विभागों की प्रगति की बिंदुवार गहन समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य करने, प्राथमिक स्वास्थ्य और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध दवाओं की सूची मरीजों की जानकारी के लिए उसे बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश दिए। इस पर सीडीओ डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 370 के सापेक्ष 122 जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध हैं। वहीं, 102 सेवा की 16 एंबुलेंस, 108 सेवा की 13 व 02 जीवन रक्षक एंबुलेंस जिले में संचालित हैं। डीएम ने जननी सुरक्षा योजना के सापेक्ष लाभार्थियों को एकमुश्त आर्थिक सहायता दिए जाने के लिए तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने बैठक में विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और विकलांग के प्रथम किस्त के भुगतान और छात्रों के स्कॉलरशिप की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध तरीके से योजनाओं को क्रियान्वित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थीपरक योजनाओं जैसे पेंशन, राशन कार्ड आदि में आधार कार्ड की फीडिंग अति आवश्यक है, इसके पीछे मकसद पात्र लाभार्थी को ही योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन योजनाओं में शत-प्रतिशत फीडिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न पेंशन योजनाओं में लंबित आवेदन पत्रों की अधिक संख्या पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित खंड विकास अधिकारियों को शीघ्र इनका निस्तारण करने के निर्देशित किया। इसके अलावा मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आसरा योजना, पेयजल योजना आदि की समीक्षा भी की गई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए सड़कों के निर्माण को दिसंबर 2017 तक हर-हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने महरौनी-ललितपुर मार्ग, ललितपुर-देवगढ़ मार्ग, ललितपुर-राजघाट मार्ग की गुणवत्ता के संबंध में लोक निर्माण विभाग से जानकारी प्राप्त की। बेसिक शिक्षा की समीक्षा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में पाठ्य पुस्तक और ड्रेस का वितरण शत-प्रतिशत कर दिया गया। इस पर डीएम ने समस्त विद्यालयों की एक बार पुन: संवीक्षा करने के लिए कहा, जिससे कोई भी बच्चा पाठ्य पुस्तक और ड्रेस प्राप्त करने से वंचित न रह जाए। डीएम ने छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराए जाने वाले जूते-मोजे, स्वेटर, बैग आदि की आपूर्ति एवं वितरण समयबद्ध तरीके से कराने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारी को दिए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान मृदा हेल्थ कार्ड वितरण, किसान पंजीकरण की संख्या, बीज की उपलब्धता, खाद की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने वर्तमान समय में जिले में चलाई जा रही कृषक पाठशालाओं की उपयोगिता एवं उनके प्रचार-प्रसार के निर्देश उप निदेशक कृषि को दिए। खाद्य और रसद विभाग की समीक्षा के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी ने डीएम को अवगत कराया कि जनपद के नगरीय क्षेत्रों में कुल 61 उचित दर की दुकानें हैं, जिसमें 26433 डिजिटाइज्ड कार्डों के माध्यम से खाद्यान्न वितरित किया जाता है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में कुल उचित दर की दुकानों की संख्या 452 है, जिन पर 02 लाख 685 डिजिटाइज्ड कार्डों के माध्यम से खाद्यान्न वितरित किया जाता है। डीएम ने नगर विकास विभाग द्वारा एलईडी लाइट में परिवर्तित मार्ग प्रकाश बिंदुओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि 5816 मार्ग प्रकाश बिंदुओं में से सिर्फ 848 मार्ग प्रकाश बिंदुओं को ही एलईडी में परिवर्तित किया गया है। बैठक के दौरान सीडीओ प्रवीण कुमार लक्षकार, सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गोविंद शरण, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम, उपायुक्त मनरेगा जय सिंह यादव, जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed