फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   160 voting centre will be senstive and most sensitive

160 मतदान केंद्र होंगे अतिसंवेदन व अतिसंवेदनशील प्लस

Fri, 02 Apr 2021 07:04 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
160 voting centre will be senstive and most sensitive
voting.jpg - फोटो : voting.jpg
ललितपुर। पुलिस प्रशासन द्वारा जिला पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत इस बार सुरक्षा के लिहाज से 160 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस घोषित किया गया है। जबकि 248 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। वहीं, जिले में कुल 423 मतदान केंद्रों को सामान्य घोषित किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस विभाग द्वारा इस बार मतदान केंद्रों को चार श्रेणी में बांटा गया है, जिसके तहत इस बार मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील, अतिसंवेदनशील प्लस एवं संवेदनशील और सामान्य मतदान केंद्रों की सूची तैयार की जा रही है। इसमें अभी तक पुलिस व प्रशासन की सूूची के अनुसार कुल 160 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील प्लस घोषित किया गया है। वहीं, संवेदनशील मतदान केंद्र भी 248 घोषित हुए हैं। जबकि जिले में कुल 423 मतदान केंद्र सामान्य मतदान घोषित किए गए हैं। इस प्रकार चारों श्रेणी के मतदान केंद्रों की कुल संख्या 831 हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा गड़बड़ी वाले अतिसंवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल लगाए जाने के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। इन मतदान केंद्रों की श्रेणी के अनुसार ही पुलिस प्रशासन द्वारा बाहरी जनपदों से फोर्स मंगाने को लेकर मंथन किया जा रहा है। इसके तहत ऐसे मतदान केंद्रों पर पुलिस बल के अलावा पीएसी, पैरा मिलिट्री फोर्स आदि की मांग कर विशेष निगरानी में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed