फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   16 दिन में फोटो अपलोड नहीं

16 दिन में फोटो अपलोड नहीं

Tue, 18 Jun 2019 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
16 दिन में फोटो अपलोड नहीं
16 दिन में एक भी फोटो अपलोड नहीं
विज्ञापन

ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने जिले में शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान पता चला कि ग्राम विकास अधिकारियों ने जून के 16 दिन में शौचालय की एक भी फोटो अपलोड नहीं की। इससे साफ है कि इतने दिनों से शौचालयों का काम ठप चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी गई कि जून के अंत तक सभी शौचालयों का काम शत-प्रतिशत करें। मुख्य विकास अधिकारी वीपी पांडेय ने शौचालय निर्माण प्रगति की समीक्षा की। शौचालय निर्माण की क्या प्रगति है, इसकी फोटो ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है। लेकिन, समीक्षा के दौरान पाया गया कि जून में अब तक कई ब्लाकों के ग्राम विकास अधिकारियों ने एक भी फोटो अपलोड नहीं की हैं। इसमें सबसे खराब स्थिति जखौरा ब्लाक की रही। यहां पर अलग-अलग ग्राम पंचायतों के 30 ग्राम पंचायत सचिव ऐसे रहे, जिन्होंने एक भी फोटो अपलोड नहीं की। इसी तरह महरौनी बलाक में आठ, मड़ावरा में आठ, और तालबेहट ब्लाक में तीन ग्राम विकास अधिकारियों ने एक भी फोटो अपलोड नहीं की। बताया गया कि गर्मी के कारण इन गांवों में शौचालयों का काम बंद है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जून में सभी शौचालयों का निर्माण शत- प्रतिशत पूरा करें।

इसी तरह जखौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी अमित जैन प्रथम और अलका कुशवाहा, बिरधा ब्लाक के आनंद सोनी, अवधेश प्रताप, मनोज सोनी, महरौनी ब्लाक के संजेश यादव, मड़ावरा ब्लाक के सौरभ यादव और बार ब्लाक के आशीष अनुपस्थित रहे। इसमें बिरधा ब्लाक की रत्नेश कुमारी और बार ब्लाक की डोली मेडिकल अवकाश पर हैं। सीडीओ अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed