फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बुंदेलखंड की लगातार हो रही उपेक्षा : संजय सिंह

बुंदेलखंड की लगातार हो रही उपेक्षा : संजय सिंह

Sat, 15 Jun 2019 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड की लगातार हो रही उपेक्षा : संजय सिंह
बुंदेलखंड की लगातार हो रही उपेक्षा : संजय सिंह
विज्ञापन

ललितपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुंदेलखंड के जिलों में रेत के अवैध खनन एवं मासूमों के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के मामले में प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री गुंडाराज एवं भ्रष्टाचार को रोकने की जगह पब में ताजी बियर को परोसने की अनुमति में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की लगातार उपेक्षा हो रही है। यहां के लोगों को शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार से वंचित रखा गया है। बुंदेलखंड पैकेेज में खूब गड़बड़ी हुई। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के गठन पर उन्होंने कहा कि जब विकास पर पैसा खर्च ही नहीं हो रहा तो बोर्ड के गठन का क्या औचित्य?
पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बुंदेलखंड के हमीरपुर, महोबा और ललितपुर जिले रेत के अवैध खनन के गढ़ बन चुके हैं। मुख्यमंत्री खुद को ईमानदार कहते हैं तो अवैध खनन पर क्यों अंकुश नहीं लगा रहे हैं? जबकि उनके पास खनिज मंत्रालय भी है। इस काले कारोबार को रोकने के लिए आप जनआंदोलन खड़ा करेगी। मासूमों के साथ हो रही दरिंदगी रोकने में भी यूपी सरकार नाकाम हो रही है। अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम की हत्या, मेरठ में नौ साल की मासूम, हमीरपुर में ग्यारह साल व मुजफ्फरनगर में दो लड़कियों के साथ दरिदंगी हुई। मध्य प्रदेश व बिहार में भी मासूमों के साथ घटनाएं हुईं। संसद ने नाबालिगों के साथ दरिंदगी पर फांसी की सजा के कानून को मंजूरी दी है, लेकिन इसे सख्ती से लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर छह माह में दुष्कर्म के मामले में सुनवाई कर फांसी की सजा दी जाए। मोदी सरकार को प्रचंड बहुमत मिला है, जिसका हम स्वागत करते हैं लेकिन चुनाव के दौरान 370 ऐसी सीटें रहीं जहां कहीं वोटों की गिनती कम हुई तो कहीं ज्यादा हुई। चुनाव आयोग को इस पर जवाब देना चाहिए। मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में पचास करोड़ लोगों को कवर करने की बात कही जा रही है। इस योजना से घर, कार, मोटरसाइकिल मालिकों को बाहर रखा गया है। वहीं, दिल्ली में संचालित स्वास्थ्य योजना में ऐसा नहीं है। योजना में आयु सीमा का बंधन नहीं है, जिससे ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। इसके मद्देनजर आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू नहीं करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में लोकसभा की सीटों के हारने के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव में लोगों ने मोदी और दूसरी तरफ राहुल गांधी को देखकर वोट किया। आप प्रधानमंत्री पद की दौड़ में कहीं नहीं थी, इसलिए उनकी हार हुई। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आप फिर सरकार बनाएगी। इस मौके पर बुंदेलखंड जोन के नेता मुरारीलाल जैन, जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह एड आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed