फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पहले बारिश में रही बिजली गुल, फिर ट्रांसफार्मर दे गया दगा

पहले बारिश में रही बिजली गुल, फिर ट्रांसफार्मर दे गया दगा

Sat, 15 Jun 2019 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
पहले बारिश में रही बिजली गुल, फिर ट्रांसफार्मर दे गया दगा
बारिश में रही बिजली गुल, फिर ट्रांसफार्मर दे गया दगा
विज्ञापन

ललितपुर। बृहस्पतिवार को शाम को हुई बारिश के दौरान शहर समेत सैकड़ों गांव की बिजली गुल हो गई, जो आधी रात तक ठप रही। जबकि गल्ला मंडी में स्थापित फीडर नंबर एक की बिजली पहले तो बारिश में गुल रही, बाद में उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई, जिससे शुक्रवार को दोपहर बाद तक बिजली ठप रही। इससे लोग उमस भरी गर्मी में बिलबिलाते रहे।
बृहस्पतिवार की शाम को करीब पांच बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश के साथ हवा चलने लगी, जिसके चलते गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, करीब नौ बजे बारिश थमने के बाद जैसे ही फीडरों की बिजली सुचारु की तो जगह-जगह पेड़ों की टहनियां गिरने और अन्य कारणों के चलते लाइनों में फाल्ट शुरु हो गए, इसके चलते पूरे शहर की बिजली ठप हो गई। इस पर विद्युत कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट खोजना शुरु किया और रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे लाइनों के फाल्ट ठीक कर कुछ फीडरों की बिजली सुचारु कर दी गई, जबकि कुछ ही मिनट बिजली रहने के बाद फीडर नंबर एक की बिजली फिर से ठप हो गई। इसमें पाया गया कि फीडर एक को बिजली आपूर्ति करने वाला गल्ला मंडी में स्थापित पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की बुसिंग उपकरण से धुआं निकलने लगा था, जिसके चलते आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

इसकी जानकारी लगते ही विद्युत अधिकारियों ने तत्काल मीटर विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर बुसिंग बदलने का कार्य शुरु किया और फाल्ट को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी। फीडर नंबर पांच के अंतर्गत मुहल्ला चांदमारी में एक चार सौ केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर भी बृहस्पतिवार की शाम को करीब साढ़े चार बजे खराब हो गया, जिससे इस क्षेत्र की बिजली ठप हो गई और मुहल्लेवासियों को रात भर अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को गल्ला मंडी में स्थापित आठ एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की एक केबिल में आठ लग गई, जिससे फीडर नंबर चार, पांच और पिसनारी को बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिसके बाद विद्युत अभियंताओं ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर की केबिल को बदलवाया और रात्रि करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति सुचारु कराई। बता दें कि यह आठ एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर विगत पांच जून को खराब होने के बाद मऊरानीपुर से दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाया गया था। जिसके चलते आधे शहर की बिजली तीन दिन तक प्रभावित रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed