फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मंगलवार का दिन रहा सबसे गर्म

मंगलवार का दिन रहा सबसे गर्म

Wed, 12 Jun 2019 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार का दिन रहा सबसे गर्म
मंगलवार रहा सबसे गर्म दिन
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में मंगलवार का दिन इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह नौ बजे से ही गर्मी का असर शुरू हो गया। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण लोग दिनभर पसीना-पसीना होते रहे। तेज धूप के साथ चलीं गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। लोगों को दो पहिया वाहनों से चलना मुश्किल हो गया।
सूर्यदेव की तपिश से लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आलम यह रहा कि चिलचिलाती धूप ने मंगलवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा दिया। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री उछलकर 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह नौ बजे से ही गर्मी का कहर शुरू हो जाता है, जो शाम को पांच बजे तक राहत नहीं देता है। लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में हालत यह हैं कि अधिकांश लोग सुबह दस बजे के पहले ही अपने जरूरी काम निपटा लेते हैं।
विज्ञापन

दुुकानदार भी अपने प्रतिष्ठानों पर ठंडी हवा के लिए कूलरों की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके बाद भी राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को जिले में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इसके साथ ही दिन में तेज धूप में निकलने से लोगों को गर्म हवाओं से अधिक परेशानी रही। आलम यह रहा कि बिना शरीर ढंके चलना मुश्किल हो रहा था। इसके साथ ही गर्म हवाएं चलने से लोगों को लू लगने का डर सता रहा है। सुबह दस बजे के बाद लोग बहुत मजबूरी में ही घरों से बाहर निकले। गर्मी अधिक होने के कारण बाजार व सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसर गया। शाम को चार बजे के बाद ही कुछ लोग ही घरों से बाहर निकल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed