{"_id":"5cf4232ebdec22077f3aea3d","slug":"155950365917-lalitpur-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में रोपे जाएंगे सात लाख सात हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में रोपे जाएंगे सात लाख सात हजार पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में रोपे जाएंगे सात लाख सात हजार पौधे
ललितपुर। आने वाले मानसून सीजन में सात लाख सात हजार पौधों का रोपण ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। जिलाधिकारी ने पंद्रह जून तक गड्ढा खुदान कराने का काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुपालन में मनरेगा के तहत अब तक सत्रह हजार गड्ढे खोदे जा चुके हैं।
बिगड़ते पर्यावरण को संतुलन में लाने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। शासन ने व्यापक पौधरोपण कराने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें वन विभाग सहित ग्राम पंचायतों की भी भागीदारी तय की गई है। ग्राम पंचायतों में मानसून सीजन के दौरान सात लाख सात हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके मद्देनजर मनरेगा के तहत गांव-गांव गड्ढा खुदाई का कार्य कराया जा रहा है। इससे पौधरोपण के लिए गड्ढे तो खुद ही रहे हैं, साथ ही स्थानीय मजदूरों को भी रोजगार मुहैया हो रहा है। अब तक सत्रह हजार पौधों के रोपण के लिए गड्ढे खोदे जा चुके हैं। ऐसे में लक्ष्य दूर होता दिखाई दे रहा है। हालांकि, विभागीय अफसरों को तय समयावधि में गड्ढा खुदाई का लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है।
मृदा कार्य में पिछड़ रहा वन विभाग
वन विभाग मृदा कार्य के मामले में पिछड़ता दिखाई दे रहा है। इसकी वजह डीएफओ का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। यही नहीं एक एसडीओ का भी पद रिक्त है। इसके अलावा ललितपुर रेंजर बीमार चल रहे हैं। आए दिन अवकाश पर रहने से ललितपुर रेंज में मृदा कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है। अकेले वन विभाग को छह लाख तिरेसठ 63649 पौधों के रोपण का लक्ष्य मिला है। अन्य विभागों की तैयारी भी ढुलमुल दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
जिले की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत गड्ढा खुदान का कार्य कराया जा रहा है। डीएम द्वारा तय की गई समयावधि में गड्ढा खुदान का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इंद्रमणि त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार