{"_id":"5cf41580bdec22075d23adb4","slug":"15595001574-lalitpur-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के लिए जल निगम खोद रहा सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के लिए जल निगम खोद रहा सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना अनुमति के लिए जल निगम खोद रहा सड़कें
पाली। कस्बा के वार्ड 9 व 10 में जल निगम की ओर से पानी की पाइप लाइन बिछाई जा रही है, लेकिन सड़क खोदने की अनुमति नहीं ली है। सड़कों को मनमाने तरीके से खोदा जा रहा और राजस्व का पैसा बरबाद किया जा रहा है।
वार्ड 9 व 10 हजारिया क्षेत्र में जलनिगम की ओर से पानी की पाइप लाइन डाली जा रही है, ताकि लोगों को पीने का पानी मिले लेकिन, लाइन डालने के भी नियम होते हैं और इन नियमों को ठेंगा दिखाकर काम किया जा रहा है। नियमानुसार जहां पर सड़क खोदी जाती है, पहले उसकी लंबाई और चौड़ाई नापकर उसे फिर से रिपेयर करने में आने वाले खर्च का इस्टीमेट बनाया जाता है। संबंधित ठेकेदार अथवा विभाग द्वारा नगर पंचायत को सूचना दी जाती है कि इस वार्ड की इन- इन गलियों में खुदाई की जाएगी। खुदाई कितने मीटर की जाएगी, यह सब हवाला दिया जाता है। इसके बाद नगर पंचायत के अवर अभियंता संबंधित सड़क का मुआयना करते हैं और ठेकेदार को इस्टीमेट बनाकर देना होता है। इस्टीमेट तैयार होने के बाद संबंधित ठेकेदार पैसा जमा कर देता है। इसके बाद ही पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदी जा सकती है।
लेकिन, नगर पंचायत पाली में नगर पंचायत से सड़क खोदने की कोई अनुमति ली गई है और न ही सड़क खुदाई का कोई इस्टीमेट बनाया और न ही किसी तरह का कोई पैसा जमा किया है, जिससे पूरी प्रक्रिया ही संदेह के घेरे में आ गई है। जल निगम इस पाइप लाइन द्वारा दो ट्यूबवेल के माध्यम से दोनों वार्डों में पानी की सप्लाई करेगा। लेकिन, मानकों को ताक पर रखकर सीसी एवं पेबर्सब्रिक्स से निमित्त वार्ड की सड़कों को खोदकर तहस- नहस किया जा रहा है। मानसून आने को है। ऐसे में बरसात में सड़कों का धंसना तय है। फिर जनता दोबारा सड़क बनवाने की मांग करेगी और राजस्व का पैसा इसमें खर्च किया जाएगा। ऐसे में बरसात से पहले सड़कों की मरम्मत कर दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
गांधी चौक पर नवनिर्मित सीसी सड़क खोद दी गई। बिना अनुमति के सड़क खोदने पर नियमानुसार जुर्माना और एफआईआर कराई जाएगी।
- गिरजा शंकर दुबे, अवर अभियंता, नगर पंचायत पाली
सड़कें कौन खोद रहा है। इसकी जानकारी की जाएगी। यदि नियमानुसार काम नहीं हो रहा होगा तो ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सड़कों को बरबाद करने का अधिकार किसी को नहीं है।
- नरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी / एसडीएम