फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सपा कार्यकर्ता को चप्पलों को पहनाई चप्पलों की माला

सपा कार्यकर्ता को चप्पलों को पहनाई चप्पलों की माला

Sun, 02 Jun 2019 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता को चप्पलों को पहनाई चप्पलों की माला
सपा कार्यकर्ता को पहनाई चप्पलों की माला
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब पार्टी कार्यकर्ताओं में एक-दूसरे के प्रति खुन्नस निकलकर सामने आने लगी है। ऐसा ही एक मामला थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम लरगन का सामने आया है। आरोप है कि गांव के भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता को चुनाव हारने पर चप्पलों की माला पहनाकर अपमानित किया है। फोटो भी फेसबुक पर वायरल कर दी गई। इसके लिए समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।
समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी के नेेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा गया कि 24 मई को दिन में 2.40 बजे ग्राम लरगन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के साथ भाजपा के पांच कार्यकर्ताओं ने इस बात पर अपमानित किया कि वह समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता है और अब पार्टी चुनाव हार गई है। उससे कहा कि अब जूतों की माला से सम्मान होना चाहिए। यह कहते हुए भाजपाईयों ने उसे चप्पलों की माला पहना दी और मोबाइल से फोटो खींचकर वायरल कर दी। इसकी सूचना पीड़ित ने थाना महरौनी की चौकी कुम्हैड़ी में देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर पार्टी जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, गीता मिश्रा, जय सिंह यादव, गिरधारी यादव, नरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, करतार सिंह, गौरव विश्वकर्मा आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता अमर सिंह के साथ चुनाव हारने की बात कर चप्पलों की माला पहनाकर अभद्रता व्यवहार किया है, जो बहुत गलत है। ऐसा व्यवहार किसी के साथ भी नहीं करना चाहिए। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने गए थे, लेकिन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नहीं मिल सके। अब सोमवार को एसपी को ज्ञापन दिया जाएगा। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह कार्यकर्ताओं के साथ घंटाघर पर धरना दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्योति सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी।

ग्राम लरगन का जो मामला सामने आ रहा है, उसमें इस प्रकार का कृत्य करने में भाजपा कार्यकर्ता नहीं हो सकता है और न किसी भाजपा कार्यकर्ता ने ऐसा किया है। यह गांव की आपसी पार्टी बंदी का मामला होगा।

- जगदीश सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष भाजपा।

सोशल मीडिया पर इस प्रकार का मामला सामने आने पर पड़ताल की गई तो पता चला कि अमर सिंह और रामरतन, रामस्वरुप समेत चार-पांच लड़के अच्छे मित्र हैं। 24 मई को यह सभी आपस में बैठकर पी रहे थे। अमर सिंह ने रामरतन से अपने उधारी के पैसे वापस मांगे, जिस पर उसने बाद में देने को कहा। अमर सिंह ने कहा कि उसे और पीना है। इस पर रामस्वरुप से शर्त लगाई कि चप्पलों की माला पहन लो तो पीने को और मंगा देंगे। इस पर उसने चप्पलों की माला पहन ली। जिन पर आरोप लग रहे हैं, उनमें कोई भाजपा का कार्यकर्ता नहीं है और न ही यह कोई राजनीतिक मामला है।
- संजय कुमार शुक्ला, थानाध्यक्ष महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed