{"_id":"5cf1878ebdec22078a1fd748","slug":"155933279618-lalitpur-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान माह के आखिरी जुमा पर पढ़ी नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान माह के आखिरी जुमा पर पढ़ी नमाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान माह के आखिरी जुमा पर पढ़ी नमाज
ललितपुर। रमजान के महीने में अलविदा जुमा के दिन मस्जिदों में नमाजियों ने अल्लाह के दर पर सिर झुकाकर अमन चैन की दुआएं मांगी। हजारों की संख्या में एक साथ नमाजियों ने सजदे में सिर झुकाया।
शुक्रवार को रमजान के महीने का आखिरी जुमा था। इसकी नमाज पढ़ने को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह देखा गया। सदनशाह, नदीपुरा, नेहरुनगर, गोविंदनगर, रावतयाना, घुसयाना, अजीतापुरा, कसाई मंडी, करीमनगर आदि मस्जिदों में दोपहर बारह बजे के बाद अलविदा की नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने मस्जिदों में जहां जगह मिली, वहीं बैठकर जुमा की आखिरी नमाज अदा की और मुल्क के लिए अमन चैन की दुआएं मांगी। मस्जिदों में व आसपास आखिरी जुमा पर नमाज से पूर्व साफ सफाई भी कराई गई। पूर्व में हुए घटनाक्रम के चलते रमजान में आखिरी जुमा पर शुक्रवार को मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। पुलिस व प्रशासन द्वारा हर मस्जिद के आसपास कड़ा पहरा लगाया गया।