{"_id":"5cf18749bdec22074a6af4fe","slug":"155933272710-lalitpur-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान
ललितपुर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन पुनर्वासन के लिए दुकान निर्माण/दुकान संचालन योजना अंतर्गत दुकान निर्माण/क्रय के लिए पात्र लाभार्थी को वित्तीय सहायता के रुप में रुपये 2000 की धनराशि दी जाती है।
जिसमें 15 हजार की धनराशि 4 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर ऋण के रुप में एवं रुपये 5000 की धनराशि अनुदान के रूप में दी जाएगी। दुकान संचालन हेतु दुकान न्यूनतम पांच वर्ष के लिए किराए पर लिए जाने के लिए एवं खोखा/हाथ ठेला/गुमटी क्रय के लिए पात्र लाभार्थी को वित्तीय सहायता के रूप में रुपये 10000 की धनराशि स्वीकृत जाएगी। जिसमें रुपये 7500 की धनराशि 4 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर ऋण के रूप में एवं 2500 रुपये की धनराशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी। ऐसे दिव्यांग जो 40 प्रतिशत या इससे अधिक की दिव्यांगता से प्रभावित हों एवं प्रदेश के मूल निवासी हों, उन्हें योजना में लाभान्वित किया जाएगा। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी पीयूष चंद्र राय ने दी है।