फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   लर्निग आउटकम परीक्षा की कम डाटा फीडिंग पर बीईओ से स्पष्टीकरण

लर्निग आउटकम परीक्षा की कम डाटा फीडिंग पर बीईओ से स्पष्टीकरण

Thu, 30 May 2019 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
लर्निग आउटकम परीक्षा की कम डाटा फीडिंग पर बीईओ से स्पष्टीकरण
दो खंड शिक्षाधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

ललितपुर। लर्निंग आउटकम परीक्षा की डाटा फीडिंग में उदासीनता बरतना महंगा पड़ गया। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी तालबेहट व मड़ावरा से स्पष्टीकरण तलब किया है। पढ़ाई को बीच में छोड़ने वाले बच्चों का दुबारा परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने व उनके शैक्षिक स्तर में सुधार लाने के लिए लर्निंग आउट कम कार्यक्रम चलाया जा रहा है। फरवरी माह में इसकी परीक्षा परिषदीय विद्यालयों में आयोजित की गई। इसके डाटा की फीडिंग प्रेरणा वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी कुछ खंड शिक्षा अधिकारियों ने निर्देशों को नजरअंदाज कर दिया। इस पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) जीएस राजपूत ने बीएसए को पत्र लिखा। इसमें कहा गया कि परीक्षा से संबंधित डाटा फीडिंग कार्य आवश्यक है। वर्तमान में डाटा फीडिंग का कार्य अत्यंत मंद गति से चल रहा है। दस अप्रैल तक डाटा फीडिंग को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समयावधि में डाटा फीडिंग का काम पूरा नहीं हो सका। परीक्षा के आधार पर ही विद्यालयों के ग्रेड निर्धारण किए जाने हैं। इस पर बीएसए मनोज कुमार वर्मा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर डाटा फीडिंग कम होने पर नाराजगी जाहिर की थी। इस पत्र के बाद भी कार्य को गति नहीं मिली तो उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी तालबेहट जमील खान व मड़ावरा रामगोपाल वर्मा से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed