{"_id":"5cec44f9bdec2207903d66dd","slug":"15589880742-lalitpur-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद से जगी पाली में अस्पताल की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद से जगी पाली में अस्पताल की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद से जागी पाली में अस्पताल की उम्मीद
पाली। जिले में शामिल सभी नगर पंचायतों में से नगर पंचायत पाली विकास के मामले में काफी पीछे खड़ी है। कस्बा ऐसी अनेक जरूरी सुविधाओं से वंचित है, जिनसे यहां के जनमानस को रोज दो-चार होना पड़ता है। अस्पताल का अभाव यहां के लोगों को बहुत अखरता है। अस्पताल के अभाव में सैकड़ों लोग भगवान को प्यारे हो गए। अब नवनिर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा से उम्मीद जागी है कि कुछ कर दिखाएंगे, क्योंकि वह स्वयं दवा उद्यमी हैं और अस्पताल की जरूरत को बखूबी महसूस करते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में भी यह कस्बा फिसड्डी है। बालिका इंटर कॉलेज के साथ विज्ञान वर्ग इंटरमीडिएट कॉलेज की मांग काफी समय से चल रही है। पर्यटन क्षेत्र का विकसित, अग्निशमन केंद्र, जाखलौन पंप केनाल से पाली की ओर नहर का उद्गम, परिवहन व्यवस्थाएं एवं पार्क की भी दरकार है। जनमानस को नए सांसद से बड़ी उम्मीदें हैं। लोगों में यह चर्चा भी है कि सांसद अनुराग शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह मिलती है तो संसदीय क्षेत्र के साथ पाली विकास को भी पंख लगेंगे। पूर्व में भी जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल खोलने के लिए आश्वासन दिए, लेकिन कोई आश्वासन पूरा नहीं हो सका।
पाली में पर्यटन के साथ आस्था के प्रसिद्ध स्थल हैं, लेकिन उपेक्षा के शिकार हैं। परिवहन की ओर से कोई सुविधा नहीं है। श्री नीलकंठेश्वर मंदिर, नृसिंह मंदिर, दूधई और बालाबेहट सहित पर्यटन स्थल पुरातत्व विभाग की उपेक्षा के शिकार हैं, यदि इन्हें बढ़ावा दिया जाए तो पर्यटन से क्षेत्र समृद्ध हो सकता है।
विज्ञापन
- सौरभ नायक
तहसील मुख्यालय पाली में गरीब छात्रों के लिए शिक्षा के संस्थान नहीं हैं। जबकि यहां बालिका इंटर कॉलेज की जरूरत है। जिला परिषद इंटर कॉलेज में अध्यापकों की कमी दूर की जाए तथा विज्ञान वर्ग से मान्यता दी जाए, जिससे छात्रों को लाभ मिल सके।
- प्रियंका चौरसिया, छात्रा बीए तृतीय वर्ष
अस्पताल को लेकर अब तक आश्वासनों का झुनझुना थामे बैठे हैं। चुनाव से पहले सांसद ने पाली में अस्पताल निर्माण की बात लोगों के बीच कही थी। अब पाली में जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की उम्मीद जगी है।
- जगदीश मोनू राय
सत्तासीन दल के सांसद से बहुत उम्मीदें हैं। रमपुरा गांव के लिए सड़क नहीं है। पाली में जाखलौन पंप केनाल से नहर निकले, जिससे किसानों को सिचाई में बड़ी सुविधा मिलेगी। आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल केंद्र की सुविधा भी मिलने की उम्मीद है।
- भरत राजपूत, किसान
-------------
पाली को सुंदर बनाने के लिए बेहतरीन पार्क की दरकरार है। इस पार्क में सुबह- शाम कस्बे के लोग अपने परिवार के साथ पहुंचकर थकान मिटा सकें और बच्चे भी स्वच्छ वातावरण में खेल सकें।
- राखी चौरसिया