{"_id":"5ceaedcbbdec2207657ba40c","slug":"15589002203-lalitpur-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में मनमाने तरीके से लगा दिए गए एसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में मनमाने तरीके से लगा दिए गए एसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग वार्ड का एसी स्टाफ रूम में
ललितपुर। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ विभागीय कर्मचारी ले रहे हैं। इससे भर्ती मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है। ऐसी ही स्थिति बुजुर्ग वार्ड की है। यहां पर मरीजों की सुविधा के लिए चार एअर कंडशनर खरीदे गए थे, इसमें से तीन मरीजों को लगाए गए, लेकिन एक एसी स्टाफ रूम में लगा दिया गया है।
जिला अस्पताल में वृद्ध मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा के लिए एनसीडी सेल द्वारा इमरजेंसी वार्ड के बगल में बुजुर्ग वार्ड संचालित किया जा रहा है। इसमें 10 पलंग की सुविधा है। यहां प्रतिदिन मरीज भर्ती होते हैं। मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए चार कूलर व चार एसी की व्यवस्था की गई है। पांच पलंग के बीच में दो कूलर रखे गए हैं। एसी यहां पर तीन लगाए गए हैं, जबकि एक एसी स्टाफ रूम में लगा दिया गया है। मरीजों की सुविधाओं का लाभ विभागीय कर्मचारियों को दिया जा रहा है, जिससे भर्ती मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है।
चिकित्सकों को नहीं मिली रही एसी की सुविधा
जिला अस्पताल में एअर कंडीशनर केवल सीएमएस के कक्ष में लगाया गया है। यहां पर चिकित्सकों को भी एसी की सुविधा नहीं है, जबकि बुजुर्ग वार्ड में स्टाफ रूम में एसी लगाया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बुजुर्ग वार्ड के स्टाफ रूम में एअर कंडीशनर लगाने का मामला सामने आया है। सोमवार को निरीक्षण किया जाएगा।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी