फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पाइप जल योजना से जलापूर्ति ठप

पाइप जल योजना से जलापूर्ति ठप

Sun, 26 May 2019 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
पाइप जल योजना से जलापूर्ति ठप
15 दिन से मोटर खराब, जलापूर्ति ठप
विज्ञापन

पाली। 15 दिन हो गए, लेकिन पाइप पेयजल योजना की मोटर ठीक नहीं हो पाई है। इससे कस्बा के वार्ड सात और दस में पानी की किल्लत है। मजबूरन लोगों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है।
वार्ड सात और दस के मोहल्ला गांधी चौक, राव साहब मोहल्ला और पटेल मोहल्ला में पानी की रफ्तार बिल्कुल धीमी हो जाती है। कहीं पानी पहुंच पाता तो कहीं बिल्कुल भी नहीं पहुंच रहा है। जैन मंदिर के पीछे वाले इलाके में लोग गड्ढे खोदकर उसमें गिलास जैसे छोटे बर्तनों की मदद से बर्तन भरते हैं। उसमें में भी उन्हें दो से तीन मटका पानी ही मिल पाता है। यहां के लोग जलापूर्ति के लिए नगर पंचायत की वार्ड सात और दस में संयुक्त रूप से डाली गई पाइप जल योजना और हैंडपंप पर निर्भर हैं। जलस्तर घट जाने से हैंडपंपों पर पानी निकालने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार हैंडपंप बदरंग पानी देने लगते हैं। मोहल्ले में राम चौरसिया की दुकान के सामने लगा हैंडपंप जल्द पानी छोड़ देता है। वहीं, शंकर चौरसिया के मकान के पास लगे हैंडपंप में पाइप जल योजना की मोटर डाली गई थी, जो पंद्रह दिन से खराब है। ऐसे में पानी के लिए किल्लत बढ़ गई है।
विज्ञापन

-------
नलों में पानी नहीं आता है। पाइप जलयोजना की सेवाएं ध्वस्त पड़ी हैं। दूर से हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है, जिसमें समय खराब होता है। घरेलू दिनचर्या प्रभावित हो जाती है। पाइप जल योजना की सेवाएं जल्द सुचारू होनी चाहिए। - सुखवती चौरसिया, गृहणी
विज्ञापन
विज्ञापन


पंद्रह दिन से ज्यादा बीत गए और पाइप जल योजना की टोटियां सूखी पड़ी हैं। पानी के लिए पूरा परिवार जुटता है, तब जाकर हैंडपंपों से पानी का इंतजाम हो पाता है महिलाओं एवं बच्चों की हालत पानी ढोने से खस्ता हो जाती है। आसानी से पेयजल भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
- विष्णु चौरसिया, पान किसान

वार्ड सात में पाइप जल योजना के अंतर्गत हैंडपंप में लगी पानी की मोटर खराब थी, जिसे सुधरवाने के लिए भेज दिया गया है। जैसे ही आएगी मोहल्ले में पानी की सप्लाई शुरू करा दी जाएगी। - रानी चौरसिया, पार्षद वार्ड सात


दो ट्यूबवेल से वार्ड 9 व 10 में पहुंचेगा पानी
पाली। नीलकंठेश्वर मार्ग टौरिया पर पानी की टंकी निर्माण की मांग चल रही है। टंकी का निर्माण तो नहीं हुआ, लेकिन हरदौल चबूतरे के पास और मटियारी तालाब के पास दो ट्यूबवेल खोदे गए। इस काम का जिम्मा जलनिगम के पास है। वार्ड 9 में पाइप लाइन बिछनी शुरू हो गयी है। वार्ड दस के पार्षद प्रतिनिधि खेमचंद्र चौरसिया ने बताया कि वार्ड 10 में भी जल्द पाइप लाइन का विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed