{"_id":"5ce99a5abdec22071d1bf92d","slug":"1558813324570-lalitpur-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 70 फीसदी ने जताया कमल पर भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 70 फीसदी ने जताया कमल पर भरोसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में 70 फीसदी ने जताया ‘अनुराग’ पर भरोसा
ललितपुर। शहर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा को मतदाताओं ने एकतरफा दुलार दिया है। भाजपा ने समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह को भारी मतों से मात दी है। लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा जताया है। भाजपा उम्मीदवार को 49,223 मत प्राप्त हुए हैं। गठबंधन के प्रत्याशी को 15,239 व कांग्रेस के उम्मीदवार शिवशरण कुशवाहा को 3,692 मत प्राप्त हुए हैं।
शहर में 69,941 मतदाताओं ने मतदान किया, इसमें से भाजपा 49,223 वोट, गठबंधन 15,239 वोट और कांग्रेस को 3,692 वोट मिले हैं। भाजपा को सबसे अधिक भाग संख्या 411 के सरस्वती ज्ञान मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय तालाबपुरा में 617 वोट मिले। जबकि, गठबंधन को पूर्व माध्यमिक विद्यालय नारायणपुरा में 534 वोट मिले हैं। कांग्रेस को पूर्व माध्यमिक विद्यालय नारायणपुरा में सर्वाधिक 77 वोट मिले हैं।
भाजपा का गढ़ माने जाने वाले चौबयाना मोहल्ले में भाजपा को सर्वाधिक मत पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौबयाना भाग-1 पूर्व में 495 मत मिले हैं। यहां गठबंधन प्रत्याशी को 60 मत और कांग्रेस को 18 मत मिले हैं। जबकि, भाजपा को सबसे कम वोट प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन में सिर्फ 76 वोट मिले हैं। यहां पर गठबंधन को 433 वोट व कांग्रेस को 49 वोट मिले। गठबंधन को सबसे कम वोट पूर्व माध्यमिक विद्यालय उत्तरी भाग चौबयाना में 14 वोट मिले हैं। यहां पर भाजपा को 295 वोट और कांग्रेस को 10 वोट मिले। कांग्रेस को सबसे कम वोट अहिल्याबाई पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेहरुनगर में सिर्फ 05 वोट मिले, वहीं भाजपा को 395 और गठबंधन को 69 वोट मिले।
विज्ञापन
---------
कांग्रेस नहीं छू पाई तीन अंक का आंकड़ा
शहर में कांग्रेस की हालत सबसे खराब रही। यहां पर पड़े कुल मत 69,941 में से कांग्रेस को सिर्फ 3,692 वोट प्राप्त हुए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायंपुरा में सर्वाधिक 77 वोट कांग्रेस को मिले। जबकि, सबसे कम अहिल्याबाई पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेहरुनगर में 05 वोट मिले हैं। यानि, कांग्रेस किसी भी बूथ पर तीन अंकों में नहीं पहुंची। कांग्रेस की यह सबसे करारी हार है।