फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बच्चों को मंच व मैदान में मिलना चाहिए समान अवसर

बच्चों को मंच व मैदान में मिलना चाहिए समान अवसर

Wed, 13 Mar 2019 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को मंच व मैदान में मिलना चाहिए समान अवसर
बच्चों को मंच व मैदान में मिलना चाहिए समान अवसर
विज्ञापन

ललितपुर। नगर संसाधन केंद्र में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंर्तगत आयोजित प्रदर्शनी में जनपद स्तरीय विज्ञान/गणित प्रतियोगिता के विजेेताओं को पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में गरीब एवं निर्बल वर्ग के लोग अध्ययन करते हैं। उन्होंने इन बच्चों को मंच एवं मैदान का समान अवसर देने पर जोर दिया।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में आज जनपद स्तर पर गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में इस प्रतियोगिता का आयोजन सभी ब्लॉकों में किया गया। इसके उपरांत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्येक विकास खंड से चार मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। यहां बच्चों ने अपने शिक्षक/शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में विज्ञान के मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। निर्णायकों में राजकीय इंटर कॉलेज से आलोक सिंह, वर्णी जैन इंटर कॉलेज से सत्यम शिवा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से अर्पिता जैन एवं गीता वर्मा ने मॉडलों का अवलोकन किया। निर्णायकों के परिणाम को खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा बृजेश सिंह ने घोषित किया।
विज्ञापन

जखौरा के मनगुवां की बालिका अंजलि अहिरवार प्रथम, बॉबी राजा द्वितीय, राघवेंद्र तृतीय व रोहित व जयंती को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में विज्ञान एवं गणित से संबंधित निबंध, चित्रकला, क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में रजनी सहरिया प्रथम स्थान, अंजना द्वितीय स्थान, अर्चना तृतीय स्थान, सरस्वती व राजवीर द्वारा सांत्वना पुरस्कार, निबंध में सपना प्रजापति प्रथम स्थान, वैष्णवी द्वितीय स्थान, संजय तृतीय स्थान, आकांक्षा सोनी व निकिता यादव द्वारा सांत्वना पुरस्कार, क्विज में लवकुश प्रथम, रूपाली द्वितीय, सिद्वांत तृतीय, सुनीति व विनीता द्वारा सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके अतिरिक्त मुकेश नायक, अमृता लोहिया, निशी राठौर, रत्नेश चौरसिया, मुकेश कुशवाहा, प्रियंका सक्सेना सहित प्रत्येक ब्लाक के दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में बच्चों को प्रतिभाग करना चाहिए, इससे बच्चों का उत्साहवर्द्वन होता है। बीएसए मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में गरीब एवं निर्बल वर्ग के लोग अध्ययन करते हैं, इस वर्ग के लोगों को मंच एवं मैदान के समान अवसर मिलना चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता की सराहना की। प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, वित्त एवं लेखाधिकारी दयाशंकर समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन आलोक श्रीवास्तव एवं एवं हेमन्त तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed