फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बारिश ने किया राखी के बाजार को प्रभावित

बारिश ने किया राखी के बाजार को प्रभावित

Sat, 25 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बारिश ने किया राखी के बाजार को प्रभावित
बारिश ने किया राखी के बाजार प्रभावित
विज्ञापन

ललितपुर। रखाबंधन का त्यौहार नजदीक आते ही लोगों ने खरीददारी शुरू कर दी है। लेकिन तीन दिन से हो रही लगातार बारिश से दुकानदारों की चिंता बढ़ रही है। राखी की दुकानों पर इन दिनों भीड़ नजर नहीं आ रही है।

रक्षा बंधन पर्व नजदीक आते ही के बाजारों दुकानें सजने लगती है। त्योहार पर राखियों की बिक्री अधिक होती है। जिससे बाजार में बीते दिनों में अधिकांश प्रमुख स्थानों पर राखी दुकानें सज गई थी। राखी की दुकानें सजते ही बाजार में रौनक नजर आने लगी थी। व्यापारियों में भी एक उम्मीद बढ रही थी कि इस बार व्यापार अच्छा होगा। लेकिन पर्व के नजदीक आते ही बीते तीन दिन से लगातार हल्की-हल्की बूदों की बारिश हो रही है। जिससे राखी के बाजारों में खरीददार नजर नहीं आ रहे हैं। जिससे व्यापारियों की चिंता बढ़ने लगी है कि माल डंप होकर न रह जाए। शहर में स्थित प्रमुख घंटाघर चौराहे पर, कटरा बाजार, महावीर प्याऊ के पास व स्टेशन के पास दुकानें लगी है। लगातार दिन भर बारिश के कारण बाजार में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। स्थानीय राखी के व्यापारी ने बताया कि दुकान लगाते ही अधिक भीड़ नजर आ रही थी। लेकिन बीते दिनों से दुकानों पर ग्राहक नजर नहीं आ रहे है। जबकि यह समय बिक्री के लिए उचित माना जा रहा था। लेकिन बारिश ने दुकानदारों की उम्मीद पर पानी फेर दिया है। अब तो केवल ठीक समय पर ही बिक्री होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed