{"_id":"5b7f056a42c7924671663c74","slug":"151535051114-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजघाट व माताटीला बांध पर सैलानियों की बढी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजघाट व माताटीला बांध पर सैलानियों की बढी संख्या
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजघाट व माताटीला बांध पर सैलानियों की बढ़ी संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। राजघाट और माताटीला बांध के गेट खुलते ही सैलानियों की संख्या में इजाफा हो गया है। हर कोई बांधों से छोडे़ जा रहे पानी को करीब से देखना चाहता है। इसके चलते दोनों ही बांधों पर महिला, पुरुषों व बच्चों की भीड़ हो रही हैं। तमाम युवा तो पानी के करीब पहुंचकर सेल्फी ले रहे हैं।
मानसून सीजन में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। इसका असर जलाशयों पर पड़ा है। चूंकि, राजघाट बांध व माताटीला बांध बेतवा नदी पर बने हुए हैं जो मध्य प्रदेश से होकर निकली है। पिछले दिनों भोपाल सहित मध्यम प्रदेश के अन्य जिलों में जोरदार बारिश हुई है। इससे बेतवा नदी उफना गई है। इसके चलते राजघाट बांध में जरूरत से ज्यादा पानी पहुंच गया है। वर्तमान में इस बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे माताटीला में भी पानी ज्यादा हो गया है। इस स्थिति में विभागीय अफसरों को इसके गेट खोलने पडे़ हैं। इसका आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुरुष राजघाट व माताटीला बांध पहुंच रहे हैं। इससे स्थानीय दुकानदारों का भी व्यवसाय चल निकला है। युवा तो पानी के साथ सेल्फी ले रहे हैं।
छह गेट खुले
राजघाट बांध में आ रहे पानी की रफ्तार कम हो गई है। जिससे अब 14 की जगह छह गेट खोले जा रहे हैं। इन गेटों को डेढ़-डेढ़ मीटर तक खोला गया है। बृहस्पतिवार को अब तक 52, 620 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बता दें कि बुधवार को राजघाट बांध के चौदह गेट खोलने पडे़ थे।