{"_id":"5af205354f1c1b87648b6813","slug":"151525810485-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से पूर्व की तैयारी में जुटी नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से पूर्व की तैयारी में जुटी नगर पालिका
Updated Wed, 09 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
बरसात से पूर्व की तैयारी में जुटी नगर पालिका
विभिन्न वार्डों में कराई जा रही नाला, नालियों की सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
नगर पालिका परिषद ने बरसात से पूर्व की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत चिह्नित नाला, नालियों की सफाई कराई जा रही है। इसके पीछे मकसद बारिश के दौरान विभिन्न वार्डों में होने वाले जलभराव को रोकना है। हालांकि, नालों की सफाई गैंग की कमी महसूस की जा रही है।
समूचा नगर 26 वार्डों में विभाजित है। यहां से निकलने गंदे पानी की निकासी के लिए नाला, नालियों का निर्माण किया गया है। इसकी नियमित सफाई नहीं होने से अक्सर उनमें सिल्ट जमा हो जाती है। यदि इनकी बरसात से पहले सफाई नहीं कराई जाए तो स्थिति बेकाबू हो जाती है। जगह-जगह जल भराव के हालात बन जाते हैं। इनमें मुहल्ला तालाबपुरा, नईबस्ती, नेहरू नगर, आजादपुरा, मोटी बरिया के पास, लक्ष्मीपुरा में जलभराव की समस्या देखते ही बनती है। जिसे ध्यान में रखकर नगर पालिका परिषद ने बरसात से पूर्व चिह्नित करीब आधा सैकड़ा छोटे-बड़े नाला, नालों की सफाई कराने का निर्णय लिया है। जिस पर सफाई निरीक्षकों ने काम भी प्रारंभ कर दिया है। सफाई और खाद्य निरीक्षक दिनेश बिरौनिया ने बताया कि जामा मस्जिद के पास, राजघाट रोड पिसनारी तिराहा, पिसनारी मुहल्ला, दशहरा मैदान, नदीपुरा में मरकज मस्जिद के पास नाला, नालियों की सफाई का काम पूरा हो चुका है। वहीं, जोनल सेनेटरी अधिकारी आरके लवानियां का कहना है कि वार्ड नंबर एक सिद्दन मंदिर के पास, वार्ड नंबर तीन में रेल्वे क्रांसिंग के आगे, नई बस्ती में सरस्वती शिशु मंदिर के पास नाला की सफाई कराई जा चुकी है। वर्तमान में ऐरा हाउस, एचके टेलर्स और अभिलाषा पेट्रोल पंप के पास नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। इस दौरान गैंग की कमी महसूस की जा रही है। आउट सोर्सिंग कर्मियों का ठेका नहीं होने से ये समस्या उत्पन्न हो गई है। जो पूर्व से कार्यरत कर्मचारी हैं, उनसे ही नाला, नालियों की सफाई का काम लिया जा रहा है।
शीघ्र मिल जाएंगे आउट सोर्सिंग कर्मी
नगर पालिका में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए आउट सोर्सिंग का ठेका कराया गया है। इसकी कागजी कार्रवाई चल रही है। शीघ्र ही पर्याप्त संख्या में आउट सोर्सिग कर्मी सफाई के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
अवनींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
कैसे होगी सभी नालों की सफाई?
शहर के तमाम नाला, नालियों पर कच्चा, पक्का अतिक्रमण पसर चुका है। इन स्थानीय लोगों ने अपना अतिक्रमण जमा कर रखा है। ऐसा नहीं है कि नाला, नालियों पर आज ही अतिक्रमण हुआ हो, यह सालों पुराना अतिक्रमण है जिसे अभी तक हटाया गया है। यदि इस बार भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बरसात में जल भराव से निपटना मुश्किल हो जाएगा।
मुख्य मार्गो की पुलियों पर नहीं ध्यान
शहर का मुख्य मार्ग स्टेशन रोड जो पीडब्ल्यूडी की देखरेख है। इससे इस मार्ग की पुलियों की सफाई नहीं हो पा रही है। जहां नगर पालिका इसकी सफाई का जिम्मा पीडब्ल्यूडी पर डाल देती है, वहीं पीडब्ल्यूडी भी इससे पल्ला झाड़ लेेती है। नगर पालिका परिषद के अधिकारी सड़क निर्माण से पहले नाला, नालियों की सफाई चाहती थी लेकिन पीडब्ल्यूडी ने उनकी मांग को नजरअंदाज करते हुए सड़क पर डामरीकरण कर दिया। जिससे कई पुलियों की सफाई अधर में लटक गई।
खुली पड़ी स्टेशन रोड की पुलिया
स्टेशन रोड पर सड़क पर डामरीकरण के दौरान एक पुलिया को सफाई के मद्देनजर खोल दिया था जिसे आज तक बंद नहीं किया गया है। जिससे खुली पुलिया लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। इस पूरे मामले पर विभागीय अफसर मौन बने हैं।