फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   चना, मसूर व सरसों के जल्द खुलेंगे खरीद केंद्र

चना, मसूर व सरसों के जल्द खुलेंगे खरीद केंद्र

Mon, 30 Apr 2018 03:12 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
चना, मसूर व सरसों के जल्द खुलेंगे खरीद केंद्र
जिले में चना, मसूर के अब तक नहीं खुले खरीद केंद्र
विज्ञापन

ललितपुर।
शासन द्वारा किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य दिलाने के उद्देश्य से समर्थन योजना के अंतर्गत इस बार गेहूं के साथ ही दलहनी फसलों चना, मसूर और सरसों की भी सरकारी खरीद करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिला में कुल तीन केंद्र खोले जाने हैं, जिनमें चना और मसूर की खरीद होगी। खरीद केंद्रों को बहुत पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अब तक जिला में एक भी खरीद केंद्र का संचालन शुरू नहीं हो सका है, हालांकि अधिकारी जल्द ही यह खरीद केंद्र खोले जाने का दावा कर रहे हैं।

जनपद में किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के उद्देश्य से जहां गेहूं खरीद को 100 क्रय केंद्रों के माध्यम से करीब 40 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीद कर ली गई है, जबकि इन केंद्रों पर अभी खरीद लगातार की जा रही है। वहीं, अब शीघ्र ही जिला में चना और मसूर की खरीद के लिए भी खरीद केंद्र खोले जाएंगे। पीसीएफ उप्र कोआपरेटिव फेडरेशन लि., प्रधान कार्यालय लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि दलहनी/तिलहनी फसलों चना, मसूर एवं सरसों का बाजार भाव कम होने के कारण किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत चना, मसूर एवं सरसों की खरीद सीधे कृषकों से करने का निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत निर्धारित मूल्य चना 4400 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर 4250 प्रति क्विंटल एवं सरसों 4000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से क्रय हेतु पीसीएफ, यूपीएसएस को क्रय एजेंसी नामित किया गया है। पीसीएफ, यूपीएसएस द्वारा संचालित केंद्रों के माध्यम से उक्त जिन्सों की खरीद की जा रही है। इसके तहत जिला में भी तीन केंद्र खोले जाने की स्वीकृति मिली है। इसमें कारीटोरन में गिदवाहा साधन सहकारी समिति, टीला गांव में बिरधा किसान सेवा सहकारी समिति और जाखलौन किसान सेवा सहकारी समिति पर चना व मसूर की खरीद की जाएगी। इन क्रय केंद्रों पर खरीद सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक होना निर्धारित किया गया है। प्रदेश के कई जनपदों में खरीद शुरू भी कर दी गई है। इसके तहत प्रदेश में कुल पीसीएफ के कुल 30 केंद्रों के माध्यम से चना, मसूर एवं सरसों की खरीद आरंभ की गई है। इसके तहत अब तक अन्य जनपदों में खोले गए इन केंद्रों पर 32 क्विंटल चना एवं 07 क्विंटल मसूर की खरीद हो चुकी है। इसके तहत प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिलाधिकारियों, पीसीएफ एवं यूपीएसएस के जिला स्तरीय अधिकारियों को शासन स्तर से स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर किसानों से सीधे खरीद की जाए और किसानों को इस योजना का अधिकतम लाभ दिया जाए। लेकिन वहीं ललितपुर में जहां तीन खरीद केंद्रों को खोलने की स्वीकृति तो मिली है, लेकिन अब तक जनपद में एक भी चना और मसूर का खरीद केंद्र नहीं खोला जा सका है। हालांकि सहकारिता विभाग द्वारा तीन दिन के भीतर यह खरीद केंद्र शुरु होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इनका कहना है-
चना और मसूर की खरीद के लिए तीन खरीद केंद्र खोले जाने हैं, जो एक दो दिन में खोल दिए जाएंगे और उक्त केंद्रों पर खरीद शुरू कराई जाएगी।
अनूप कुमार द्विवेदी, सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक सहकारिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed