{"_id":"5aca7dc24f1c1b5c6b8b47b7","slug":"151523219906-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म: श्रीतुवन मंदिर में प्रांगण में हुई विशाल भजन संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म: श्रीतुवन मंदिर में प्रांगण में हुई विशाल भजन संध्या
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीतुवन मंदिर में प्रांगण में हुई विशाल भजन संध्या
श्रीसत्यनारायण कथा के हनुमान जयंती महोत्सव संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के तत्वाधान में हुई विशाल भजन संध्या का आयोजन श्रीतुवन मंदिर प्रांगण में किया गया। इसमें समिति के अध्यक्ष पं. बृजेश चतुर्वेदी, इंदर राजा परमार, पं. श्यामाकांत चौबे, राजेश दुबे, रत्नेश तिवारी ने तुवन सरकार की चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी कलाकारों का समिति के सदस्यों ने रामनाम पट्टा और माल्यार्पण कर स्वागत किया। दिल्ली और मुंबई से आये हुये कलाकारों सवि मिश्रा, रुपाली कुसुमकर, शरद मलिक ने श्रीगणेश एवं हनुमान वंदना से कार्यक्रम का जोरदार आगाज किया। यहां विख्यात भजन गायकों द्वारा संगीमयी भव्य भजनों का रसपान कराया गया, जिसमें श्रीराम न मिलें हनुमान के बिना, मंगल को जन्मे मंगल ही करते मंगलमय भगवान, जय हुनमान-जय हनुमान आदि चौपाई, भजन एवं दमादम मस्त कलंदर जैसे भजनों पर सभी श्रोता झूमने पर मजबूर हो गये। वहीं भगवान इंद्र ने भी तुवन सरकार प्रांगण में भजनों का आनंद लिया (हल्की बारिश और हवा से माहौल हुआ खुशनुमा)। समिति द्वारा अखाड़ों-हनुमान दल अखाड़ा, भारत सेवा मंडल व्यायामशाला, कंचन व्यायामशाला, आजाद व्यायामशाला, लवकुश व्यायामशाला, कौशल किशोर व्यायामशाला, दुश्मन फटकार व्यायामशाला, रामराजा व्यायामशाला, हनुमान धारा व्यायामशाला, विष्णुपुरा गुरुकुल, संकट मोचन व्यायामशाला, महाकाल व्यायामशाला और सामाजिक संस्थाओं को समिति की ओर से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में हरीश कपूर टीटू, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, बब्बू राजा बुंदेला, दिनेश गोस्वामी, हरगोविंद डोडवानी, विलास पटैरिया, वीके सरदार, पं. श्यामाकांत चौबे, सुधांशु शेखर हुंडैत, नवल किशोर सोनी, किंजल्क हुंडैत, जगदीश पाठक, डा. प्रबल सक्सेना, राजेश दुबे, अमित तिवारी, रमेश चंद्र रावत, हरविंदर सलूजा, राजीव, हुंडैत, भरत रिछारिया, चंद्रशेखर राठौर, अवधेश कौशिक उपस्थित रहे।