{"_id":"5ac931df4f1c1bbc618b633a","slug":"151523134943-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी हैल्थ ने परखी जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी हैल्थ ने परखी जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाएं
Updated Sun, 08 Apr 2018 03:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडी हेल्थ ने परखी जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाएं
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
एडी हेल्थ के औचक निरीक्षण में जहां स्वास्थ्य विभाग के बीच खलबली मची रही वहीं, दोनों जिला अस्पताल के सीएमएस की जमकर क्लास भी लगाई गई। ऐडी हेल्थ को कहीं व्यवस्थाएं बिखरी मिली हैं और डाक्टरों की लापरवाही भी सामने आई, जिस पर उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों चेतावनी दी। 12 अप्रैल को जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित होने के चलते स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मची हुई है, कि कहीं मुख्यमंत्री का रुख उनके विभाग की ओर न हो जाए। जबकि मुख्यमंत्री द्वारा भी प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और सड़क व्यवस्थाओं की ओर विशेष तौर पर निगरानी की जा रही है और अब जनपद में मुख्यमंत्री के दौरे में एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है। इसे लेकर जनपद के विभिन्न विभागों अलर्ट पर हैं और व्यवस्थाएं सुधार में लगे हुए हैं। शनिवार की शाम को एडी हेल्थ सीपी मिश्रा ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया, यहां काफी कमियां पाई गईं, जिस पर उन्होंने सीएमएस व अन्य चिकित्सकों से नाराजगी जताई। एडी हेल्थ के पहुंचते ही यहां काम करने वाले स्टाफ कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। इसके बाद उन्होंने जेनेटिक वार्ड का भी निरीक्षण किया और मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कई जगह गंदगी देख कर्मचारियों को चेतावनी दी। वहीं एडी ने कई मरीजों से वार्ता भी की। इसके बाद उन्होंने यहां अन्य वार्डों व स्वास्थ्य कक्षों व वार्डों का भी निरीक्षण किया।