फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जीएसटी में व्यापारियों की दिक्कत दूर करेगा ई-पोर्टल्

जीएसटी में व्यापारियों की दिक्कत दूर करेगा ई-पोर्टल्

Thu, 01 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी में व्यापारियों की दिक्कत दूर करेगा ई-पोर्टल्
जीएसटी की दिक्कत दूर करेगा ई-पोर्टल
विज्ञापन

ऑनलाइन दर्ज की जा सकेगी शिकायत, होगा समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जीएसटी की प्रक्रिया से अभी भी बहुत से व्यापारी अनजान हैं, इसके चलते उन्हें रिटर्न दाखिल करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब शासन द्वारा एक फरवरी से ई-वे बिल भी लागू किया जा रहा है। व्यापारियों को रिटर्न दाखिल करने में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए वाणिज्यकर विभाग ने लखनऊ स्तर से ऑनलाइन ई-पोर्टल और हेल्पलाइन शुरू कर दी है। इस पोर्टल पर व्यापारियों को शिकायत दर्ज कराने पर उन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जनपद में जीएसटी के तहत करीब साढ़े तीन हजार व्यापारी पंजीकृत हैं।
जीएसटी लागू होने के बाद से रिटर्न प्रक्रिया का काम व्यापारियों के लिए मुसीबत सा लग रहा है। वाणिज्यकर विभाग में हर दिन व्यापारी जीएसटी से संबंधित समस्याएं लेकर अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों के लिए भी हर व्यापारी को संतुष्ट करना मुश्किल हो रहा है। जीएसटी में आए दिन बदलाव होने के कारण व्यापारियों के साथ अधिवक्ताओं को भी उस नई प्रक्रिया को समझना होता है, उसके बाद वह व्यापारी को समझा पा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में अब व्यापारियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए वाणिज्यकर विभाग ने लखनऊ स्तर से ई-पोर्टल और हेल्पलाइन व्यवस्था शुरू की है। जीएसटी के संबंध में यदि व्यापारियों को कोई समस्या आती है तो वह उसकी शिकायत किसी भी समय घर बैठे ही ई-पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करा सकेगा। ई-पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने पर शिकायतकर्ता व्यापारी को एक पासवर्ड भी दिया जाएगा। इसके बाद उस शिकायत को जीएसटी काउंसिल के लिए पहुंचा दी जाएगी और उस व्यापारी की शिकायत को प्राथमिकता के साथ समाधान बताया जाएगा। वहीं, हेल्पलाइन पर नंबर डायल करने पर व्यापारी को उसकी शिकायत व समस्या को तत्काल समाधान सुझाया जाएगा। शासन द्वारा पूर्व में भी हेल्पलाइन डेस्क शुरू किया गया था, जो केंद्रीय स्तर पर शुरू हुआ था, लेकिन अब वाणिज्यकर विभाग के अंतर्गत ही यह ई-पोर्टल और हेल्पलाइन व्यवस्था शुरू की गई है। असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर प्रवीण कुमार श्रोतीय ने बताया कि जीएसटी के संबंध में व्यापारियों में काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में अब ई-पोर्टल और हेल्पलाइन व्यवस्था शुरू होने से व्यापारियों को काफी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed