{"_id":"5a2af2fe4f1c1bb6678c0b8a","slug":"151512764158-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोढ़ में खाज का काम कर रहा सड़कों पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोढ़ में खाज का काम कर रहा सड़कों पर भरा पानी
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोढ़ में खाज का काम कर रहा सड़कों पर भरा पानी
ललितपुर। शहर का मुख्य मार्ग पहले से ही अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। ऐसे में जल संस्थान की लीकेज पाइप लाईन व चौक पड़ी नालियों से सड़कों पर हो रहा जलभराव कोढ़ में खाज का काम रही हैं। पहले से उखड़ी पड़ी सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे है, इससे स्थानीय लोगों व राहगीरों के लिए समस्या पैदा हो रही है।
शहर के मुख्य मार्ग की सड़कें पिछले काफी लंबे समय से जर्जर हालात में है। इसका मुख्य कारण सड़कों का सही समय पर मेंटीनेंस नहीं होना रहा है। इसके साथ ही सुपर मार्केट से लेकर श्रीवर्णी कॉलेज तक के मार्ग की काफी बुरी हालत है। यहां की सड़क के उखड़ने का कारण जल संस्थान की लीकेज पाइल लाइन भी है। इस मार्ग पर हमेशा ही कहीं न कहीं पर पाइप लाईन लीकेज बनी रहती है। एक लीकेज सही होने से पहले दूसरी जगह नया लीकेज हो जाता है। सुपर मार्केट के सामने फूलों की दुकान के पास करीब एक माह तक लीकेज रहने के बाद लीकेज सुधारा गया था। वर्तमान में श्रीतुवन मंदिर चौराहे से श्रीवर्णी कॉलेज तक के मार्ग पर पाइप लाईन लीकेज की काफी समस्या बनी हुई है, पिछले एक माह से लगातार बने रह जलभराव के कारण सड़क पर काफी बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसी मार्ग पर स्थित सिद्धी फार्मेसी के सामने मुख्य मार्ग पर लीकेज था, जल संस्थान ने इसको सुधारा तो अगले ही दिन कुछ ही दूूरी पर एक ओर लीकेज हो गया, जिससे भारी मात्रा में सड़क पर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है और सड़क को उखाड़ रहा है। श्रीवर्णी कॉलेज चौराहे के पास भी एक लीकेज है, जिससे सड़क पर एक बड़ा गड्ढा हो गया है। इसके अलावा बीते लगभग एक सप्ताह से सदन चौराहे पर स्थित नगर पालिका की पुरानी चुंगी के सामने भी पाइप लाइन लीकेज है। इससे सड़क कई जगह से उखड़ गई है और दो-तीन बड़े-बड़े गढ्डे भी हो गए हैं।
चौक नाली से इलाइट चौराहे पर जलभराव
लीकेज पाइप लाईन के साथ-साथ कई जगहों पर चौक पड़ी नालियों से भी जलभराव हो रहा है, जो सड़कों को नुकसान पहुंचा रहा है। इलाईट चौराहे पर बीते दो दिनों से सड़कों पर पानी बह रहा है। जानकारी करने पर पता चला कि यहां की नाली चौक हो जाने के कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। दो दिनों के इस जल भराव से सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। इसी तरह जिला अस्पताल वाले मार्ग पर चर्च के सामने भी जलभराव के कारण काफी बड़ा गड्ढा हो गया है। यहां सड़क के किनारे हैंडपंप लगा हुआ है, हैंडपंप के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सारा पानी सड़क पर बहता रहता है।
विज्ञापन
लीकेज दें सूचना
पाइप लाईन लीकेज की सूचना मिलने पर विभागीय कर्मियों द्वारा लीकेज को तत्काल सही कराया जा रहा है। इसके बावजूद यदि कहीं पर पाइप लाईन लीकेज है तो इसकी जानकारी कार्यालय में दें।
- रघुवेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान, ललितपुर।