फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   150 applications for solar fencing came in five months, only 50 were approved

Lalitpur News: पांच माह में सोलर फेंसिंग के आए 150 आवेदन, महज 50 हुए स्वीकृत

Sun, 20 Jul 2025 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
150 applications for solar fencing came in five months, only 50 were approved
ललितपुर। जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए कृषि विभाग ने पांच माह पहले शुरू की सोलर फेंसिंग योजना में अब तक मात्र 150 ही आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

इनमें क्लस्टर नहीं बन पाने या अन्य कारणों के चलते पचास आवेदन ही स्वीकृत हो सके हैं। अब दोबारा पोर्टल को खोलकर आवेदन मांगे गए हैं। शासन ने बुंदेलखंड एकीकृत कृषि विकास योजना के तहत जनवरी में जनपद में सोलर फेंसिंग योजना शुरू की थी। विभागीय प्रक्रिया और टेंडर के बाद फरवरी में योजना का संचालन शुरू किया गया। यह योजना एफपीओ और कृषक क्लस्टर दस हेक्टेयर क्षेत्रफल के रूप से संचालित की गई है। कृषि विभाग को मॉड्यूल व ऊंचाई के अनुसार कुल 104 कलस्टर का लक्ष्य दिया गया है। इनमें किसानों को कुल लागत का अस्सी फीसदी अनुदान मिलता है। अभी तक इस योजना में 150 आवेदन आए हैं, जिनमें मात्र 50 ही स्वीकृत किए जा सके हैं। इनमें मात्र दो आवेदनों पर ही सोलर तार फेंसिंग लगाने का काम शुरू किया गया है।
इस संंबंध में यशराज सिंह, उपनिदेशक कृषि ने बताया कि शनिवार को पोर्टल फिर खुल गया है, जिससे किसान इस योजना में फिर से पंजीकरण करा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed