फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   15 MW solar plant ready in Khadowara

Lalitpur News: खड़ोवरा में 15 मेगावाट का सोलर प्लांट तैयार

Mon, 08 Apr 2024 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
15 MW solar plant ready in Khadowara
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यहां सोलर एनर्जी के क्षेत्र में तेजी से कार्य चल रहा है। निवेशक मीट में सबसे ज्यादा प्रस्ताव सोलर प्लांट लगाने के मिले थे। खड़ोवरा में सूर्या ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड ने इकाई लगाने का प्रस्ताव दिया था। कंपनी ने इस पर कार्य प्रारंभ किया था, जो अब बनकर तैयार है। प्लांट की अनुमानित लागत करीब 75 करोड़ रुपये है।
ग्रीन एनर्जी उत्पादकता में जनपद ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। खड़ोवरा में बनने वाले प्लांट का कार्य करीब पूर्ण हो चुका है, इससे 15 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। इस प्लांट को 53 एकड़ भूमि पर स्थापित किया गया है। जल्द ही यूनिट कार्य करना प्रारंभ कर देगी। इसके साथ ही तालबेहट क्षेत्र में 600 मेगावाट की इकाई तैयार हो रही है। इसका कार्य भी जोरों से चल रहा है। महरौनी क्षेत्र में भी इतनी ही बड़ी इकाई लगाने का कार्य चल रहा है। सोलर एनर्जी को लेकर जिस गति से कार्य चल रहा है, उससे लग रहा है कि जल्द ही जनपद सौर ऊर्जा का हब बनेगा।
विज्ञापन

----------------
खड़ोवरा गांव में 15 मेगावाट का सोलर एनर्जी प्लांट बनकर तैयार है। जल्द ही इसमें उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा। इसके अलावा भी अन्य सौर ऊर्जा प्लांटों पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि बेबेले, उद्यमी मित्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed