{"_id":"5932c4254f1c1b48048b458c","slug":"149649924813-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा से बनेगी कम्पोस्ट खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा से बनेगी कम्पोस्ट खाद
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ा से बनेगी कंपोस्ट खाद
ललितपुर।
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका परिषद ने शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। इस दिन से शहर के परिवार गीला और सूखा कूड़ा घर पर ही अलग करने लगेंगे। इसके लिए नगर पालिका परिषद करीब दो लाख रुपये के डस्टबिन बांटेगा, इनका उपयोग कंपोस्ट खाद बनाने में किया जाएगा।
कार्बन उत्सर्जन से ओजोन गैस की परत को नुकसान पहुंच रहा है। इसकी प्रमुख वजह प्रदूषण है। इसे कम करने के प्रयास तेज हो गए हैं। नगर पालिका परिषद ने कूड़ा से कंपोस्ट खाद बनाने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। विश्व पर्यावरण दिवस से प्रत्येक परिवार को दो कूड़े दान (एक हरा व दूसरा नीला) उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी शुरुआत में करीब दो लाख रुपये से डस्टबिन बांटने की तैयारी है। हरे डस्टबिन में गीला कूड़ा रखा जाएगा जबकि नीले डस्टबिन में सूखा कूड़ा रखा जाएगा। इसके पीछे मकसद कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाना है। गीले कूड़ा का आसानी निपटान किया जा सकेगा। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी। वहीं, लोगों को जागरूक करने के लिए पंफलेट बांटे जाएंगे। उन्होंने नगरवासियों से इस कार्य में सभी से सहयोग करने का आह्वान किया गया। उधर, वन विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आदिनाथ एजूकेशन महर्रा में गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया है। डीएफओ वीके जैन का कहना है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ में भी कार्यक्रम हो रहा है। जिसमें जिले के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।