फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   146 farmers waiting for solar pump got a chance

Lalitpur News: सोलर पंप के लिए प्रतीक्षारत 146 किसानों को मिला मौका

Tue, 20 Feb 2024 03:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
146 farmers waiting for solar pump got a chance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सोलर पंप की बुकिंग के बाद चालान राशि निर्धारित अवधि में जमा न करने पर 146 किसानों को एक मार्च तक का समय दिया गया है। इसके बाद जमा न करने पर अन्य प्रतीक्षारत किसानों को मौका मिलेगा।
किसानों को निशुल्क सिंचाई की सुविधा के लिए पीएम किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाअभियान (पीएम कुसुम) चलाया गया है। किसानों को अनुदान पर सोलर पंप लेने के लिए निर्धारित तिथि में ऑनलाइन बुकिंग करनी होती है। बुकिंग के दौरान ही टोकन राशि जमा करना होती है। इसके बाद ऑनलाइन चालान निकालकर राशि जमा करनी होती है। बीते माह 1120 किसानों को सोलर पंप देने का लक्ष्य रखा गया था। 1233 किसानों ने ऑनलाइन बुकिंग कर टोकन राशि जमा की थी। इसके बाद चालान राशि जमा करने के लिए किसानों दो बार मौका दिया गया। लेकिन, 1233 के सापेक्ष केवल 974 किसानों ने ही चालान राशि जमा की। 146 किसान वंचित हो गए। अब प्रतीक्षारत चल रहे 146 अन्य किसानों को सोलर पंप मिलने का मौका मिला है। इन किसानों के चालान पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। किसान पोर्टल से चालान निकालकर एक मार्च तक जमा कर दें। चालान राशि जमा न करने पर अन्य किसानों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

---
सोलर पंप के लिए लक्ष्य से दस फीसदी अधिक किसानों को टोकन दिए गए थे, लेकिन 1120 किसानों के सापेक्ष केवल 974 ने चालान राशि जमा की। 146 प्रतीक्षारत किसानों को सोलर पंप लेने का मौका दिया गया है। एक मार्च तक चालान राशि जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बसंत कुमार दुबे, उप निदेशक, कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed