फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आंदोलन: नगर पालिका कर्मियों ने की कलमबंद हड़ताल शुरू

आंदोलन: नगर पालिका कर्मियों ने की कलमबंद हड़ताल शुरू

Sat, 15 Sep 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
आंदोलन: नगर पालिका कर्मियों ने की कलमबंद हड़ताल शुरू
नगर पालिका कर्मियों ने की कलमबंद हड़ताल शुरू
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका प्रांगण (परिसर) में स्वायत्व शासन कर्मचारी संगठन शाखा के बैनरतले अधिकारी/कर्मचारियों ने कलम बंद हड़ताल प्रारंभ कर दी है। वक्ताओं ने आरोप लगाया है कि किसी भी कर्मचारी के साथ मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तब तक कलम बंद हड़ताल जारी रहेगी।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हबीब खान ने आरोप लगाया है कि 12 सितंबर को जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत अपील पर सुनवाई की तिथि नियत की गयी थी, जिसमें निकाय के अधिशासी अधिकारी अवनीन्द्र कुमार ो शाम चार बजे अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह के कार्यालय में उपस्थित होकर पालिका का अपना पक्ष प्रस्तुत करना था। लेकिन इसमें ईओ ने दीपेन्द्र कुमार सहायक जन सूचना लिपिक को अपर जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए निर्देेशित किया गया था। इसके अनुपालन में दीपेन्द्र कुमार सहायक जन सूचना लिपिक नियत तिथि व समय पर सुनवाई के लिए उपस्थित हुए। यहां पता चला कि अपर जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में व्यस्त हैं। इस पर दीपेन्द्र कुमार उनके कक्ष के बाहर बैठकर इन्तजार करने लगे। महामंत्री रमाकांत तिवारी ने आरोप लगाया कि कर्मचारी सरकार से वेतन पा रहे हैं, उन्हें किसी के आगे झुकने की जरूरत नहीं है। पीड़ित कर्मचारी को न्याय दिलाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन


दीपेंद्र कुमार ने बताया कि बारह सितंबर को सायं लगभग सात बजे अपर जिलाधिकारी अपने कक्ष में आए और जन सूचना के प्रकरण की सुनवाई करने लगे। इसी दौरान अपर जिलाधिकारी का पारा अचानक चढ़ गया और उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। इस अमानवीय घटना से कर्मचारी क्षुब्ध हैं। पालिका के समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं पालिका के समस्त सफाई कर्मचारी हड़ताल में सम्मिलित हो गए हैं। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने मांग की है कि जब तक उक्त घटना के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होती है तब तक समस्त कर्मचारी कलम बन्द हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान हेमन्त सिंह, दीनदयाल सोनी, रामसेवक वाल्मीकि, अभिषेक चौबे, दीपेन्द्र कुमार, चन्द ्रविनोद मिश्रा, आशुतोष, चन्द्रशेखर अग्रवाल, सिकन्दर खास्त्रत्त्न, अशोक शिवहरे, प्रहलाद सेन, रमेश सेन, दिनेश पाल, महेन्द्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संचालन विनीत वाल्मीकि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed