फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   -कार्यकर्ताओं ने सुनाई महामंत्री को पीड़ा, भ्रष्टाचार व उपेक्षा के लगे आरोप

-कार्यकर्ताओं ने सुनाई महामंत्री को पीड़ा, भ्रष्टाचार व उपेक्षा के लगे आरोप

Sun, 10 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
-कार्यकर्ताओं ने सुनाई महामंत्री को पीड़ा, भ्रष्टाचार व उपेक्षा के लगे आरोप
कार्यकर्ताओं ने सुनाई महामंत्री को पीड़ा
विज्ञापन

भ्रष्टाचार व उपेक्षा के लगे आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार और कार्यकर्ताओं की हो रही उपेक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मंत्री के समक्ष अपनी बात रखने को कहा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय महामंत्री सुनील बंसल को दोपहर 12 बजे ललितपुर में समन्वय समिति की बैठक लेनी थी। लेकिन, दोपहर होते-होते उनके कार्यक्रम में तब्दीली आ गई। हालांकि, इसकी सूचना कार्यकर्ताओं को समय से नहीं मिल पाई। इससे वह सर्किट हाउस में एकत्रित होने लगे। इसी दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सालिगराम पुरोहित अपने साथियों के साथ यहां पहुंच गए। यहां काफी इंतजार के बाद वे नहीं आए तो उन्होंने प्रदेश महामंत्री से दूरभाष पर संपर्क साधा। उन्होंने बताया कि वह ललितपुर नहीं आ रहे हैं। तालबेहट में ही उनसे मुलाकात हो जाएगी। इस पर पूर्व जिलाध्यक्ष शालिकराम पुरोहित साथियों के साथ तालबेहट रवाना हो गए तो कई कार्यकर्ता मायूस होकर वापस घर लौट गए। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह सुुखदुख की बात सुनाने आए हैं। इस पर उन्होंने कहा कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मंत्री ओमप्रकाश जी के समक्ष अपनी बात रखिये। हमारा कार्यक्रम ललितपुर में नहीं था। इस पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में भ्रष्टाचारी अधिकारियों को प्रश्रय मिल रहा है। इस पर उन्होंने साक्ष्य देने के लिए कहा। उन्होंने एक अधिकारी के खिलाफ जुटाए सबूत भी दे दिए। जिस पर उन्होंने इसका परीक्षण कराने की बात कही। एक अन्य नेता सुनील वैद्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जमकर उपेक्षा हो रही है। कोई सुनने वाला नहीं है। वर्ष 2007 व 2009 में जिन लोगों ने पार्टी के साथ धोखा किया, आज वह हावी बने हुए हैं। जिस पर उन्होंने कुछ जवाब नहीं दिया। इससे पहले उनका जिले के पदाधिकारियों ने झरर घाट पर जोरदार स्वागत किया। यहां से उनका काफिला सीधा तालबेहट के लिए रवाना हो गया। जहां वह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जेके सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन


मन मसोस कर गए कार्यकर्ता
जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में तमाम कार्यकर्ता पार्टी के अंदर चल रही उठापटक के बारे में सुनील बंसल को अवगत कराना चाहते थे। लेकिन जब उनके नहीं आने की सूचना मिली तो वे मन मसोस कर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर बना सोशल मीडिया हथियार
असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने सुनील बसंल के कार्यक्रम में आए बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। फिर नेताओं द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्ट दिन चर्चा में रही। कइयों ने कमेंट पढ़कर व लिखकर खूब चुटियां ली। इसके अतिरिक्त शुक्रवार को हुई बैठक भी चर्चा में है। इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपनी जमकर भड़ास निकाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed