{"_id":"5aaeb4d84f1c1b21578b56e1","slug":"141521399000-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया पीएम कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया पीएम कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने किया पीएम कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण
ललितपुर। सोसाइटी फॉर प्रगति भारत द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण रविवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने किया। प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र पर सेल्फ इंप्लाइट टेलर का प्रशिक्षण 15 नवंबर से दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत साठ महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र के निरीक्षण में डीएम ने प्रशिक्षार्थी महिलाओं से सर्वप्रथम यह जानकारी प्राप्त की कि उन्हें प्रधानमंत्री कौशल विकास के बारे में सूचना किस माध्यम से प्राप्त हुई है। सोसाइटी फॉर प्रगति भारत के अनिल पटैरिया ने डीएम को बताया कि इस योजना के अंतर्गत केंद्र संचालन के लिए भारत सरकार द्वारा 42 रुपये प्रति घंटे की दर से कुल 380 घंटे प्रति प्रशिक्षार्थी का भुगतान किया जाता है। डीएम ने प्रशिक्षुओं से कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत मुद्रा योजना के माध्यम से लोन प्राप्त कर अपना स्वरोजगार स्वयं शुरू कर सकते हैं। उन्होंने महिला प्रशिक्षार्थियों से कहा कि उन्हें स्वावलंबी बनने की आवश्यकता है। इससे वह न सिर्फ स्वयं का भरण पोषण कर सकेंगी, बल्कि अपने साथ अनेक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी सहायता कर सकेंगी। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय, दीपाली पटैरिया, सरोज सिंह, सुमन तिवारी उपस्थित रहे।