{"_id":"5aac187f4f1c1bc3758b5dc1","slug":"141521227903-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा करेंगे मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा करेंगे मंत्री
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा करेंगे मंत्री
ललितपुर। सहकारिता विभाग एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाली गेहूं खरीद की तैयारियों में जुटा है। जिले में 67 क्रय केंद्रों की सूची फाइनल कर दी गई है। इसको लेकर सहकारिता मंत्री ने 21 अप्रैल को लखनऊ में अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए हर साल क्रय केंद्र खोले जाते हैं। इन पर सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जाती है। इस साल जिले में 74 क्रय केंद्र खोलने का लक्ष्य मिला है, इसके सापेक्ष अब तक 67 केंद्रों की सूची तैयार करते हुए उन पर केंद्र प्रभारी नामित किए गए हैं। इनमें ललितपुर तहसील में सबसे अधिक 21, तालबेहट में 15, महरौनी में 12, पाली में 9, मड़ावरा में 7 एवं 03 पीसीएफ के केंद्र शामिल है। अब विभागीय अधिकारियों को गेहूं खरीद के लक्ष्य का इंतजार है। इस संबंध में प्रदेश के सहकारिता मंत्री ने 21 अप्रैल को लखनऊ में अधिकारियों की बैठक रखी है। इसमें खरीद के संबंध में चर्चा की जाएगी। इस बैठक को लेकर स्थानीय अधिकारी तैयारी में जुटे हैं। बता दें कि वर्ष 2017 में लक्ष्य छह लाख दस हजार क्विंटल के मुकाबले सात लाख दस हजार कुंतल की खरीद हुई थी। इस तरह ललितपुर जिले की खरीद प्रदेश में तीसरे नंबर पर रही थी। पहले नंबर पर लखीमपुर व दूसरे नंबर पर बहराइच जिला रहा था। उधर, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अनूप कुमार द्विवेदी का कहना है कि लखनऊ बैठक में आगामी गेहूं खरीद की तैयारी के संबंध में समीक्षा, सहकारी समितियों को व्यवसायिक दृष्टि से सुदृढ़ करने के लिए नई योजना पर सुझाव लिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश स्तर पर सर्वाधिक धान क्रय वाले तीन मंडल एवं तीन जनपदों के अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।