{"_id":"5954075c4f1c1b2b028b472a","slug":"141498679132-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमानी साबित हो रहा चौबीस घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमानी साबित हो रहा चौबीस घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलना
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं बदले 48 घंटे में ट्रांसफार्मर
ललितपुर।
प्रदेश सरकार के आदेशों की बिजली विभाग धज्जियां उड़ाने में लगा है। दो दिन पूर्व 48 घंटे के अंदर खराब पड़े ट्रांसफार्मर बदलने के अल्टीमेटम के बाद भी दर्जनों गांवों में अब भी ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। हालांकि, विभागीय अधिकारी सभी खराब ट्रांसफार्मर आगामी दो से तीन दिन में अभियान चलाकर बदलने की बात कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है। खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने में ही 15 से 20 दिन तक का समय लग जाता है। यदि लाइन में फाल्ट आ जाए तो तीन से चार दिन फाल्ट सुधारने में ही लग जाते हैं। बांसी व जखौरा विद्युत सब स्टेशनों के अंतर्गत ग्राम जखौरा व बांसी क्षेत्र में करीब 12 से 15 ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं, इसमें जखौरा में ही डिग्री कॉलेज के पास एक 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 15 दिन से खराब चल रहा है, ग्राम करबई व हर्षपुर में 100 केवीए के एक-एक, रानीपुरा में 10 केवीए के दो, मर्रोली में 63 केवीए का एक, जखौरा में दस केवीए का एक, गुलौना में 10 केवीए के दो, मैलार में 10 केवीए के दो ट्रांसफार्मर खराब चल रहे हैं। हालांकि, बार क्षेत्र में चार खराब ट्रांसफार्मर बदल दिए गए हैं। वहीं, तालबेहट क्षेत्र में पूराकलां, विजयपुरा, भैंसनपुरा व मोटेरा में 10-10 केवीए के एक-एक ट्रांसफार्मर खराब चल रहे हैं। वहीं, बिरधा विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुढ़ा मड़ावरा में 25 केवी का एक ट्रांसफार्मर सात दिन से खराब है तो वहीं ग्राम बरेजा में स्थापित 25 केवीए का एक ट्रांसफार्मर एक महीने से खराब चल रहा है। महरौनी में भी ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों को बरसात और उमस भरी गर्मी में नारकीय जीवन जी रहे हैं। हालांकि, विभागीय अधिकारियों द्वारा खराब ट्रांसफार्मर चिह्नित करते हुए दो से तीन दिन में बदल देने की बात कही जा रही है।
दो दिन में स्टोर से उठे 34 ट्रांसफार्मर
ललितपुर। पूरे जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विद्युत स्टोर में डिमांड के अनुसार दो दिन में कुल 34 ट्रांसफार्मर उठाए गए हैं। मंगलवार को विभिन्न क्षमता के 15 ट्रांसफार्मर तो बुधवार को 19 ट्रांसफार्मर विद्युत अधिकारियों को दिए गए हैं। विद्युत स्टोर इंचार्ज अजय साहू ने बताया कि जितनी डिमांड विद्युत अधिकारियों द्वारा की गई थी, सभी को ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिए गए हैं, लेकिन अब कोई डिमांड नहीं रह गई है।
चार गांवों में तीन दिन से अंधेरा
ललितपुर। बांसी सब स्टेशन अंतर्गत ग्राम कारीटोरन, इमलिया, खजरा व बरखिरिया में तीन दिन पूर्व हाइटेंशन लाइन में कहीं फाल्ट आने की स्थिति में बिजली गुल हो गई थी। जिस पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग को जानकारी दी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद बुधवार की शाम तक भी गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की जा सकी है।