फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   तेज हवा में उखड़े सिंचाई विभाग के पेड़

तेज हवा में उखड़े सिंचाई विभाग के पेड़

Mon, 12 Jun 2017 01:16 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
तेज हवा में उखड़े सिंचाई विभाग के पेड़
तेज हवा में उखड़े सिंचाई विभाग के पेड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शनिवार की रात आई आंधी ने सिंचाई विभाग कालोनी में लगे एक दर्जन से ज्यादा पेड़ उखाड़ दिए। इससे कालोनी का मार्ग बाधित हो गया। वहीं, गुरार का एक पेड़ चहारदीवारी पर जाकर टिक गया। वहीं, एक अन्य पेड़ बिजली के तार पर झूल गया। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
गोविंद सागर बांध के आसपास के क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए सालों से पौधे रोपित किए जा रहे हैं। वर्ष 2008-09 में सिंचाई निर्माण खंड प्रथम ने गोविंद सागर बांध कालोनी में सैकड़ों पौधे लगाए थे, जो अब पेड़ का रूप ले चुके हैं। इसी तरह सिंचाई निर्माण खंड द्वितीय ने गोविंद सागर बांध डाउन स्ट्रीम में पौधारोपण कराया था। इसका क्षेत्र सीतापाठ के आसपास व बांध पुलिस चौकी का आता है। इस पूरे क्षेत्र में दर्जनों पेड़ लगे हुए हैं। शनिवार को तेज हवा का झौंका चला। इससे सिंचाई विभाग कालोनी के आसपास लगे कई पेड़ों की डालियां नीचे गिर गई हैं तो कई पेड़ धराशायी हो गए हैं। एक गुरार का पेड़ सिंचाई विभाग कालोनी की चहारदीवारी पर जा गिरा तो एक पेड़ कालोनी के मार्ग पर धराशाई हो गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। इससे पहले आई आंधी में भी कई पेड़ जड़ सहित उखड़ गए थे। सिंचाई विभाग कालोनी के मुख्य गेट पर विशालकाय शीशम का पेड़ धराशायी हो गया था। वहीं, सीतापाठ मंदिर के पास वृक्षारोपण स्थल में कई पेड़ उखड़े पड़े हैं। पुलिस चौकी के पास पेड़ों की डालियां गिरी हैं।
विज्ञापन


छाए रहे बादल नहीं हुई बारिश
रविवार की सुबह और शाम के समय काले बादल घिरने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम को सुहावना बना दिया, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक रहने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि दोपहर धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी ने परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से बारिश न होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार की सुबह काले बादल छाने से लोगों को बारिश होने की आशा जगी। लेकिन 10 बजते ही यह आशा खत्म हो गई। धूप निकलने के कारण लोगों को फिर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। शाम चार बजते ही फिर आसमान में काले बादल देख लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा काले बादलों के साथ चलने वाली ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी। रविवार को आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिन भर सूर्य की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारह जून को अधिकतम 40, न्यूनतम 27, तेरह जून को अधिकतम 40, न्यूनतम 29, चौदह जून को अधिकतम 41, न्यूनतम 29, पंद्रह जून को अधिकतम 41, न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed