फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सहकारी समितियों का लाखों रुपये का अटका भुगतान

सहकारी समितियों का लाखों रुपये का अटका भुगतान

Mon, 04 Mar 2019 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समितियों का लाखों रुपये का अटका भुगतान
सहकारी समितियों का लाखों रुपये का अटका भुगतान
विज्ञापन

ललितपुर। जिले की सहकारी समितियों के सचिव भुगतान अटकने से परेशान हैं। इस संबंध में कई सचिवों ने सहायक निबंधक को पत्र लिखकर भुगतान कराने की मांग की है। सहायक निबंधक ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक को पत्र लिखा है।

जिले में 41 सहकारी समितियां संचालित हैं, जो रबी सीजन में गेहूं व खरीफ सीजन में दलहनी फसलों की खरीद करती हैं। इसके बाद भी पीसीएफ उनका समय से कमीशन व भाड़े का भुगतान नहीं करती है, जिससे सचिवों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। गत वर्ष सहकारी समितियों ने विभिन्न उपज की खरीदी लेकिन अधिकतर समितियों को उसका कमीशन नहीं मिल सका। इस कारण सचिवों को असंतोष देखा जा रहा है। इस पर सहायक निबंधक रमेश कुमार गुप्ता ने इसे संज्ञान में लेकर पत्राचार शुरू किया। इसके चलते 19 समितियों का 18. 86 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। बाकी समितियों का भुगतान अभी भी लटका हुआ है। इसमें कमीशन, सुख सुविधा, भाड़ा का भुगतान शामिल है। बता दें कि गत वर्ष 71 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की गई थी।
विज्ञापन


सहकारी समितियों का कमीशन, सुख सुविधा और भाड़ा का भुगतान कराने के लिए पीसीएफ को पत्र लिखा है। इस पूरे मामले से डीएम को अवगत कराया जा रहा है।
- रमेश गुप्ता, सहायक निबंधक, सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed