फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कलेक्ट्रैट में दिखाया किशोरी बालिका योजना का प्रसारण

कलेक्ट्रैट में दिखाया किशोरी बालिका योजना का प्रसारण

Fri, 22 Feb 2019 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रैट में दिखाया किशोरी बालिका योजना का प्रसारण
कलक्ट्रेट में दिखाया किशोरी बालिका योजना का प्रसारण
विज्ञापन

ललितपुर। राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत 11 से 14 आयुवर्ग की स्कूल न जाने वाली किशोरी बालिकाओं के पोषण और जीवन स्तर में संवृद्धि और उनमें रक्ताल्पता की रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन में किशोरी बालिका योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसका सीधा प्रसारण ललितपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में नगर क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मुख्य सेविकाओं, विभागीय अधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा देखा गया।

लोक भवन में आयोजित किशोरी बालिका योजना कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा किए कार्यों की प्रशंसा के साथ उन्हें सुपोषित उत्तर प्रदेश बनाने और उनके कार्यों को पौराणिकता से जोड़ते हुए आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बनाते हुए सुमंगल लाने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा किशोरी बालिका योजना के शुभारंभ के समय सुपोषण गाइड पुस्तिका का नियोजन किया। साथ ही आगामी आठ मार्च से पोषण पखवाड़ा मनाने एवं इसी तरह तीसरे व छठे माह में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लाभार्थियों को दी जा रही छह सेनाओं को सुदृढ़ता प्रदान करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बच्चों व बालिकाओं के विकास में एक हजार दिवस की महत्वता स्वीकार करते हुए इन दिनों में अच्छा कार्य करके प्रदेश व राष्ट्र को सुविकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के समुदाय में की जा रही गतिविधियों को समाज/उच्चाधिकारियों को फोटोग्राफ उपलब्ध करा कर किए जा रहे क्रियाकलापों को प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed