फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   धर्म: पपौरा जी के लिए निकली तीन दिवसीय शोभायात्रा

धर्म: पपौरा जी के लिए निकली तीन दिवसीय शोभायात्रा

Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
धर्म: पपौरा जी के लिए निकली तीन दिवसीय शोभायात्रा
पपौरा जी के लिए निकली तीन दिवसीय शोभायात्रा
विज्ञापन

ललितपुर।
जैन संत आचार्य विद्यासागर टीकमगढ़ के पपौरा जी में विहार कर रहे हैं। उनको चतुर्मास बिताने के लिए ललितपुर आमंत्रित करने के उद्देश्य से हजारों जैन भक्त शनिवार को सुबह पपौरा जी के लिए पदयात्रा करते हुए रवाना हुए।

आचार्य विद्यासागर के ससंघ नगर ललितपुर में भव्य आगमन सुनिश्चित करने के लिए शनिवार की सुबह पांच बजे क्षेत्रपाल मंदिर से भव्य पदयात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी ओपी सिंह ने किया। पदयात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई मसौरा स्थित संस्कार वैली एकेडमी में प्रथम पड़ाव हुआ, जहां पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा में बैलगाड़ियों पर आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवंत संदेश की आकर्षक झांकियां थीं, जिसमें गौशाला, प्रतिभा स्थली और हथकरघा का संदेश देती चल रही थी। प्रत्येक पदयात्री हाथों में धर्म ध्वज लिए चल रहे थे। महिलाएं पीतवस्त्र धारण किए थीं। पदयात्रा में विभिन्न राजनीतिक और समाजसेवी संस्थाओं के लोग भी शामिल हुए। पदयात्रा में हजारों की संख्या में महिला पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग चल रहे थे। क्षेत्रपाल मंदिर से शुरू यह यात्रा खितवांस स्थित पटेल इंटर कॉलेज में अल्प विश्राम करती हुए सजनाम तिराहा स्थित रघुवीर सिंह विद्यालय में रात्रि विश्राम को रुकी। इसके बाद अगलेे दिन छह मई की यह यात्रा सुबह छह बजे फिर प्रारंभ होगी और छपरट गेस्ट हाउस, महरौनी, टोल टैक्स पर अल्प विश्राम करती हुई कुंडेश्वरजी में रात्रि विश्राम करेगी। सात मई को यह यात्रा सुबह आठ बजे जैन अतिशय क्षेत्र पपौराजी में प्रवेश करेगी। जहां आचार्य विद्यासागर को पदयात्री सामूहिक भक्ति पूजन के साथ श्रीफल अर्पित कर चतुर्मास के लिए आमंत्रित करेंगे। पपौराजी पहुंचकर पदयात्री बड़ी संख्या में आचार्य श्री को आमंत्रित करेंगे। इस मौके पर पदयात्रा में जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, नरेंद्र कड़ंकी, संजय रसिया, राजकुमार जैन, प्रदीप जैन, संतोष इमलिया, पार्षद मोदी पंकज जैन, महेंद्र सिंघई, रवि चुनगी, संजीव जैनगुड्डू राजा बुुंदेला, तिलक यादव, कल्पनीत लोधी, जिपं अध्यक्ष सरिता यादव, सपा जिलाध्यक्ष ज्योति कल्पनीत लोधी, मु. जलील जल्लू, राम स्वरूप देवलिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, अजीज कुरैशी, हरदयाल लोधी, पूर्व नपाध्यक्ष रमेश खटीक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed