{"_id":"593ea4651126f41f058b4581","slug":"131497277541-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खातों में वेतन पहुंचने के बाद ही होगा धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खातों में वेतन पहुंचने के बाद ही होगा धरना खत्म
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाते में वेतन आने के बाद खत्म होगा धरना
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को अप्रैल से वेतन नहीं मिल रहा है। इसके विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए दफ्तर के सामने सोमवार से धरना शुरू कर दिया है। शिक्षकों का कहना है कि जब तक खातों में वेतन नहीं आ जाता धरना जारी रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में वेतन की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में किए जा रहे धरना प्रदर्शन में संघ जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने कहा कि विगत अप्रैल माह से परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। वेतन में हो रही लेटलतीफी के पीछे विभागीय अधिकारियों व कर्मियों की लापरवाही मुख्य वजह है। कहा कि जब तक शिक्षकों का वेतन खाते में नहीं पहुंच जाता है, तब तक यह धरना जारी रहेगा। इससे पहले अनेकों बार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत जिला प्रशासन को भी ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक वेतन नहीं दिया गया है। लेटलतीफी के दोषी कर्मी व अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान संघ मंत्री कैलाश नारायण तिवारी, अरुण गोस्वामी, रामकुमार पाठक, संतोष रजक, पवन स्वरूप पटैरिया, हृदेश गोस्वामी, सरमनलाल, नरेश कुमार, हरीराम खरे, गीता साहू, सपान, प्राची चौरसिया, अर्चना तिवारी, सुमन खरे, पूजा यादव आदि उपस्थित रहे।