फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सीडीओ को पूर्ण नहीं मिले शौचालय निर्माण

सीडीओ को पूर्ण नहीं मिले शौचालय निर्माण

Wed, 07 Jun 2017 09:59 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
सीडीओ को पूर्ण नहीं मिले शौचालय निर्माण
अधूरे शौचालय देख सीडीओ नाराज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। तालबेहट ब्लॉक के ग्राम भोपालपुरा में बनाए जा रहे शौचालयों की प्रगति धीमी होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने तय मानक के अनुसार और शीघ्र काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ प्रवीण कुमार लक्षकार को जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि गांव में 26 परिवार रहते हैं। ग्राम को खुले में शौच मुक्त कराने के लिए 26 शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। निरीक्षण के समय सीडीओ ने पाया कि आशाराम पुत्र तुलसी के शौचालय के लिए एक गड्ढा लगभग 1.50 फुट खोदे गए गड्ढे की दूरी दूसरे गड्ढे से 100 सेमी. से भी कम थी। उत्तम पुत्र राम दयाल, बच्चू लाल पुत्र तुलसी के शौचालय का एक ही गड्ढा खुदा पाया। बेतरतीब तरीके से खोदे गए गड्ढों पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने तय मानक के अनुसार गड्डे खुदवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मनोज पुत्र सुखलाल के शौचालय निर्माण हेतु भी गड्ढे की खुदाई का कार्य प्रारंभ था, जो सही तरीके से नहीं खोदा जा रहा था। घनश्याम पुत्र सुखलाल, पूरन पुत्र सुखलाल के शौचालय का एक गड्ढा लगभग दो फुट तथा दूसरा गड्ढा लगभग एक फुट खुदा हुआ पाया गया। दोनों गड्ढों के बीच पर्याप्त दूरी नहीं रखी गई थी। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी एवं रोजगार सेवक को निर्देश दिए गए कि गड्ढे की खुदाई निर्धारित साइज में ही कराई जाए। जिला कंसल्टेंट को निर्देशित किया कि सीएलटीएस टीम के सदस्यों एवं राज मिस्त्रियों को शौचालयों की ड्राइंग की छाया प्रति उपलब्ध करा दी जाए। प्रशिक्षणों में प्रोजेक्टर के माध्यम से भी टीम के सदस्यों एवं राजमिस्त्रियों को इसके विषय में समझाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed