फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1300 farmer will not receive beema claim, negligence bank

1300 किसान नहीं पा सकेंगे बीमा क्लेम

Tue, 22 Dec 2020 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
1300 farmer will not receive beema claim,  negligence bank
bank_1595229106.jpeg - फोटो : bank_1595229106.jpeg
ललितपुर। वर्ष 2019 में नष्ट हुई खरीफ की फसल के बीमा से वंचित 1300 किसानों को बीमा क्लेम के भुगतान होने की उम्मीद धूमिल होती जा रही है। जिन बैंकों को किसानों का आधार कार्ड जुटाने की जिम्मेदारी दी गई थी, बैंककर्मी 4564 किसानों में से मात्र 3,264 के ही आधार कार्ड जुटा पाए हैं, ऐसे में बैंकों की लापरवाही से 1300 किसानों का बीमा क्लेम अटक गया है। इसे लेकर किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में खरीफ फसल की कटाई से दस दिन पहले लगातार बारिश होने से फसल नष्ट हो गई थी। किसान संगठनों ने नष्ट फसल के सर्वे की मांग की थी। इस पर केंद्र व राज्य सरकार की टीमों ने गांव - गांव जाकर सर्वे किया था। सर्वे की रिपोर्ट में 70 प्रतिशत से अधिक नुकसान माना था।
विज्ञापन

जिले में एक लाख 51 हजार 127 किसानों ने वर्ष 2019 में खरीफ फसल का बीमा कराया था, लेकिन इनमें से अब तक एक लाख 40 हजार किसानों को ही फसल का बीमा क्लेम मिला है। शेष किसान क्लेम पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी किसानों को इधर - उधर भटका रहे हैं। बीमा क्लेम से वंचित किसानों में 4,564 किसान तो ऐसे हैं, जिनका आधार कार्ड बैंकों के पास नहीं होने से बीमा क्लेम नहीं मिल पा रहा है। जबकि, बैंकों ने इन किसानों के बैंक खातों से प्रीमियम राशि काट कर बीमा कर दिया है। इन किसानों को बीमा क्लेम का लाभ देने के लिए शासन ने बैंकों को आधार कार्ड जुटाने के लिए अंतिम अवसर दिया था, जिसकी नियत तिथि 15 दिसंबर कर दी गई थी। लेकिन, बैंक कर्मी 4,564 किसानों के आधार कार्ड में मात्र 3,264 ही जुटा सके हैं। ऐसे में बैंकों की गलती से 1300 किसान बीमा क्लेम पाने के अंतिम अवसर भी वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
शासन ने बैंकों को आखिरी अवसर देकर बीमा से वंचित किसानों के आधार कार्ड जुटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन बैंककर्मियों ने 1300 किसानों के आधार कार्ड नहीं जुटाए हैं। इससे उन किसानों का बीमा क्लेम का भुगतान अटक गया है।
- संतोष कुमार सविता, उप कृषि निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed