फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   13 year boy convicted in shanti bhng

तेरह वर्षीय बालक से भी बारौन गांव की शांति को खतरा

Mon, 23 Dec 2019 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
13 year boy convicted in shanti bhng
महरौनी। थाना सौजना पुलिस ने ग्राम बारौन में जमीन के विवाद के मामले में शिकायत होने पर तेरह वर्षीय बालक पर शांति भंग की कार्रवाई कर दी है। नोटिस पहुंचने पर परिजनों ने बालक को एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

ग्राम बारौन निवासी विजय पुत्र स्व. छंदी अहिरवार से शांति भंग का खतरा पैदा हो गया। इस कारण सौजना पुलिस ने बालक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट में रिपोर्ट दे दी। एसडीएम कोर्ट से जब बालक के घर नोटिस पहुंचा तो शनिवार को परिजन बच्चे को लेकर एसडीएम कोर्ट महरौनी में पेशी के लिए पहुंच गए। इसके बाद मामला संज्ञान में आया।
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट में बालक के परिजनों ने उसके जन्म प्रमाण पत्र व स्कूली प्रमाण पत्र दिखाए। यह बालक सातवीं कक्षा में गांव में पढ़ता है और अपनी मां के साथ रहता है। मां मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करती है। बालक की मां हल्ली ने बताया कि उसकी जमीन की रजिस्ट्री उसके पति के दो भाइयों ने करा ली है और दोनों उसे जमीन से बेदखल करना चाह रहे हैं। इसके संबंध में मुकदमा चल रहा है। इसी के चलते उक्त लोग उसे परेशान करते हैं और शिकायतें करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सौजना पुलिस ने विपक्षियों ने उसके पुत्र की आयु 40 वर्ष बताकर यह कार्रवाई कर दी, जिसके चलते उसे कोर्ट में पेशी पर पहुंचना पड़ा।
जिसके बाद यह इस पूरे मामले में सोजना थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे कि यह बड़ी चूक कैसे कर दी।
यह कार्रवाई भूल से हो गई है। ग्रामीणों ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी, जिसमें विजय की उम्र चालीस वर्ष लिखवा दी थी। उसी के आधार पर कार्रवाई कर दी गई है। एसडीएम कोर्ट में उक्त कार्रवाई को समाप्त कराने की प्रक्रिया की जा रही है।
- बृषभान सिंह, थानाध्यक्ष सौजना
उनके संज्ञान में इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आएगी तो निमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- ज्ञानेश्वर प्रसाद, एसडीएम
कोर्ट ने इस मामले में बच्चे पर कार्रवाई समाप्त करने को कहा है।
- प्रकाश सोनी, अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed