फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   13.50 lakh quintals of target, storage capacity of only nine

13.50 लाख क्विंटल लक्ष्य, भंडारण क्षमता सिर्फ नौ की ही

Mon, 03 Apr 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Apr 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
 13.50 lakh quintals of target, storage capacity of only nine
mandir news lalitpur - फोटो : demo
जनपद में शासन द्वारा इस बार 13.50 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जबकि जनपद में मात्र नौ लाख क्विंटल भंडारण की क्षमता है। पूरे जनपद में बनाए गए 67 क्रय केंद्रों में से पीसीएफ के 60 क्रय केंद्रों पर 6.20 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जबकि बाकी सात क्रय केंद्रों को 7.30 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। वहीं, पीसीएफ के एक क्रय केंद्र पर पहले दिन मात्र 153 क्विंटल गेहूं खरीद की गई है।       
विज्ञापन


गेहूं खरीद के लिए जनपद में वर्तमान में 67 क्रय केंद्र खोले गए हैं, जिनका संचालन तहसील स्तर पर नियुक्त किए प्रभारी अधिकारियों द्वारा किया जाएगा और हर दिन क्रय केंद्रों पर होने वाली गेहूं खरीद का लेखा-जोखा ऑनलाइन फीड भी किया जाएगा। 67 क्रय केंद्रों में से पीसीएफ के लिए 60 क्रय केंद्र, भारतीय खाद्य निगम के लिए दो क्रय केंद्र, मार्केटिंग के तीन, राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के लिए दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जबकि सात और क्रय केंद्र बनाए जाना प्रस्तावित है, जिनकी प्रक्रिया चल रही है। इस बार जनपद में क्रय केंद्रों के माध्यम से कुल 13.50 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से पीसीएफ के 60 क्रय केंद्रों को 6.20 लाख क्विंटल और एफसीआई के ललितपुर के क्रय केंद्र लिए 90 हजार क्विंटल व महरौनी के क्रय केंद्र को सात हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जबकि अन्य क्रय केंद्रों पर बाकी लक्ष्य के सापेक्ष खरीद की जानी है। जनपद में जहां सभी क्रय केंद्रों के माध्यम से कुल 13.50 लाख क्विंटल गेहूं खरीद किया जाना है, वहीं जनपद में खाद्य विपणन विभाग के पास कुल नौ लाख क्विंटल गेहूं भंडारण की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सवाल यह उठता है कि यदि इस बार लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण गेहूं खरीद कर ली जाती है, तो इसका भंडारण कहां किया जाएगा। हालांकि यह बात और है कि बहुत कम ही गेहूं खरीद लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण हो पाती है। यदि विगत वर्ष का आंकलन किया जाए, तो गत वर्ष गेहूं खरीद को लक्ष्य 5.50 लाख क्विंटल दिया गया था, जिसके सापेक्ष कुल 2.60 लाख क्विंटल गेहूं खरीद की गई थी।       

गेहूं खरीद को बनाया पीसीएफ में कंट्रोल रूम      
ललितपुर। जनपद में गेहूं खरीद के लिए 67 क्रय केंद्र बनाए हैं। जबकि सात अन्य क्रय केंद्र प्रस्तावित हैं। गेहूं खरीद में किसानों को कहीं कोई परेशानी न हो इसके लिए खाद्य विपणन विभाग द्वारा पीसीएफ का कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में कर्मचारी राघवेंद्र शुक्ला को तैनात किया गया है, इसके लिए विभाग द्वारा 05176-276355 जारी किया गया है। कंट्रोल रूम सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक खुला रहेगा।       
     
क्रय केंद्रों को कांटा व बारदाना उपलब्ध कराए      
ललितपुर। खाद्य विपणन विभाग द्वारा सभी क्रय केंद्रों पर दो-दो कांटे व दो-दो छलना, बारदाना व धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। क्रय केंद्रों पर हुई गेहूं खरीद की प्रति दिन शाम को ऑनलाइन फीडिंग भी की जाएगी, जिसकी जानकारी हर रोज लखनऊ मुख्यालय को उपलब्ध हो सकेगी, कि किस दिन कितनी गेहूं खरीद की गई है, जिसका पूरा डाटा खाद्य विपणन विभाग के पास उपलब्ध होगा।      

गेहूं उतराई व छनाई को लगेगा दस रुपए      
ललितपुर। क्रय केंद्रों पर खरीद के दौरान गेहूं उतराई और छनाई के लिए केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों से दस प्रति प्रति क्विंटल नगद लिया जाएगा, लेकिन बाद में उक्त रुपया आटीजीएस यानी चेक के माध्यम से किसानों को विभाग द्वारा वापस कर दिया जाएगा।       

     
गेहूं खरीद के लिए इस बार 13.50 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। इसके लिए सभी क्रय केंद्रों पर खरीद के लिए सभी आवश्यक जरूरतें पूरी करा दी गई हैं। लक्ष्य के सापेक्ष भंडारण क्षमता 90 हजार मीट्रिक टन यानी नौ लाख क्विंटल है। यदि लक्ष्य के सापेेक्ष खरीद होती है तो भंडारण के लिए अन्य इंतजाम प्रशासन की मदद से पूरे किए जाएंगे। सभी क्रय क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए बारदाना, छलना, धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।       
संजय श्रीवास्तव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed