फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1.29 lakh voters will elect the city government on May 4

Lalitpur News: 1.29 लाख मतदाता चार मई को चुनेंगे शहर की सरकार

Sun, 09 Apr 2023 11:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
1.29 lakh voters will elect the city government on May 4
ललितपुर। रविवार शाम को नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही दावेदार गुणा-भाग करने में जुट गए। वहीं राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर पालिका ललितपुर में इस बार 1.29 लाख मतदाता चार मई को शहर की सरकार चुनेंगे।
विज्ञापन

जनपद में नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत महरौनी, तालबेहट और पाली में अध्यक्ष सहित वार्ड पार्षदों का चुनाव होना है। निकाय चुनाव को लेकर काफी समय से तैयारियां चल रही थीं। बीच में आरक्षण पर आपत्ति लग जाने से चुनाव की प्रक्रिया पर रोक लग गई थी। अब पिछले दिनों आरक्षण दोबारा जारी किया गया। इसके बाद रविवार को शासन ने निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। जैसे ही चुुनाव कार्यक्रम जारी किया गया, वैसे ही नगर पालिका परिषद सहित नगर पंचायत क्षेत्रों में हलचल बढ़ गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष व वार्ड के दावेदार चुनावी जीत का गणित लगाने लगे। चौक-चौराहों पर लोग एकत्रित होकर चुनाव समीकरण पर चर्चा करते नजर आए। राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


16358 मतदाता बढ़े हैं इस बार
एक अप्रैल को जारी की गई नई मतदाता सूची में जनपद के नगर निकायों में 16358 मतदाता बढ़ गए हैं। सबसे अधिक 12441 मतदाता ललितपुर नगर पालिका परिषद और सबसे कम 679 नए मतदाताओं के नाम नगर पंचायत पाली में बढ़े थे। जनपद में 1.64 लाख मतदाता अध्यक्ष व वार्ड पार्षद को चुनने के लिए मतदान करेंगे।
-----------
यह हैं निकायों में मतदाता
निकाय - मतदाता 2017 - पुरुष - महिला - कुल मतदाता
नगर पालिका ललितपुर - 117421 - 67638 - 6224 - 129862
नगर पंचायत महरौनी - 12186 - 7023 - 6947 - 13970
नगर पंचायत तालबेहट - 10869 - 6385 - 5938 - 12323
नगर पंचायत पाली - 7391 - 4214 - 3856 - 8070
योग - 147867 - 85260 - 78965 - 164225

निकाय चुनाव के लिए बने हैं मतदान स्थलों की सूची
निकाय क्षेत्र - वार्ड - मतदान केंद्र - मतदेय स्थल
नगर पालिका ललितपुर - 26 - 49 - 136
नगर पंचायत तालबेहट - 12 - 05 - 13
नगर पंचायत महरौनी - 13 - 06 - 14
नगर पंचायत पाली - 10 - 04 - 10
योग - 61 - 64 - 173
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed